Facebook-f Youtube X-twitter

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित, टेंबा बावुमा की वापसी

27 October, 2025

साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह सीरीज 14 से 26 नवंबर के बीच खेली जाएगी।

कप्तान टेंबा बावुमा ने चोट से उबरकर टीम में वापसी की है। वह पाकिस्तान के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में नहीं खेले थे, लेकिन अब पूरी तरह फिट हैं। बावुमा ने आखिरी बार जून 2024 में टेस्ट मैच खेला था। उन्होंने अब तक 64 टेस्ट मैचों में 3,708 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 25 अर्धशतक शामिल हैं।पहला टेस्ट मैच 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में होगा।टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमें 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक वनडे सीरीज और फिर 9 से 19 दिसंबर के बीच पांच टी20 मुकाबले खेलेंगी।दोनों देशों के बीच अब तक 44 टेस्ट मैच खेले गए हैं — भारत ने 16, जबकि साउथ अफ्रीका ने 18 मुकाबले जीते हैं; 10 मैच ड्रॉ रहे हैं।

साउथ अफ्रीका की टेस्ट टीम:

टेंबा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, जुबैर हमजा, साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, एडन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन्ने।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान वितरित, पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता व भूमि पट्टे

शिमला, 15 अप्रैल : हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य की उत्कृष्ट विभूतियों को वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस दौरान सिविल सर्विसिस अवॉर्ड, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को प्रदान किए गए।सिविल सर्विसिस...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर जयराम ठाकुर का समर्थन, प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

शिमला ,संजू-:नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कानून के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जयराम...

रिकांगपियो में राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई अहम घोषणाएं

किन्नौर,-:हिमाचल प्रदेश में 79वां हिमाचल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान विभिन्न सुरक्षा बलों, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और स्कूलों के बैंड दलों ने आकर्षक...

जल्दबाजी में लाया जा रहा महिला आरक्षण विधेयक- रजनी पाटिल

शिमला,संजू– शिमला में हिमाचल दिवस के अवसर पर रिज मैदान में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने शिरकत की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। रजनी पाटिल ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार इस बिल...

शिमला में हिमाचल दिवस का ज़िलास्तरीय समारोह आयोजित, मुकेश अग्निहोत्री बोले- केंद्र सरकार नहीं कर रहा प्रदेश का सहयोग

शिमला – हिमाचल प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ हिमाचल दिवस की 78वीं वर्षगांठ मनाई गई. जिला शिमला में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल दिवस के जिलास्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस दौरान हिमाचल प्रदेश के विकास में राज्य के बड़े नेताओं के योगदान को याद किया. साथ ही केंद्र सरकार से हिमाचल...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.