Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

छठ पर ट्रेन संकट: तेजस्वी यादव का मोदी सरकार पर हमला

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने छठ महापर्व के दौरान बिहार लौट रहे प्रवासियों की यात्रा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार को घेरा है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने बिहार के लिए पर्याप्त विशेष ट्रेनें नहीं चलाईं, जिसके कारण लाखों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एक वीडियो संदेश जारी कर तेजस्वी यादव ने कहा कि “रेल मंत्री और केंद्र सरकार के दावे पूरी तरह झूठे हैं। कहा गया था कि 13,000 में से 12,000 विशेष ट्रेनें बिहार के लिए चलाई गई हैं, जबकि हकीकत यह है कि लोग ठसाठस भरी ट्रेनों में जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं।”

भीड़भाड़ वाली ट्रेनों के वीडियो साझा कर उठाए सवाल

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो साझा किए, जिनमें यात्री ट्रेन की सीटों के अलावा फर्श, दरवाजों और यहां तक कि शौचालयों में भी बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि “त्योहार में घर लौट रहे यात्रियों के साथ जानवरों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। बिहार के लोगों को उनकी आस्था के पर्व पर भी सम्मानजनक यात्रा सुविधा नहीं मिल पा रही है।”

रोजगार मुद्दे को भी जोड़ा

तेजस्वी यादव ने छठ पर बिहार लौटे प्रवासी मजदूरों से अपील करते हुए कहा कि वे बिना मतदान किए वापस न जाएं। उन्होंने कहा, “हम वादा करते हैं कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो अगले साल तक हम युवाओं को यहीं रोजगार देंगे, ताकि उन्हें बाहर पलायन न करना पड़े।”

प्रवासी संख्या पर भी जताई चिंता

तेजस्वी ने संसद में पेश सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बिहार के तीन करोड़ प्रवासी श्रमिक पंजीकृत हैं, जबकि वास्तविक संख्या लगभग पांच करोड़ तक हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति दर्शाती है कि बिहार में आज भी रोजगार की गंभीर कमी है।

बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे—पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.