Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में सुबह-शाम बढ़ी ठंड…2 नवंबर तक साफ रहेगा आसमान

Shimla, Sanju


हिमाचल प्रदेश में इन दिनों मौसम पूरी तरह से सुहावना बना हुआ है। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम बढ़ती ठंड के कारण मौसम में बदलाव साफ महसूस किया जा रहा है। पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जबकि निचले क्षेत्रों में सुबह और शाम हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि फिलहाल 2 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और किसी भी तरह का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में राज्य के मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छाने की संभावना है, जबकि पहाड़ी इलाकों में तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहेगा।दूसरी ओर, दिवाली के बाद मैदानी राज्यों में बढ़ते प्रदूषण के बीच हिमाचल की स्वच्छ हवा और साफ आसमान पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। पर्यटक बड़ी संख्या में शिमला, मनाली, धर्मशाला और अन्य पर्यटन स्थलों की ओर रुख कर रहे हैं ताकि वे इस सुकूनभरे और प्रदूषणमुक्त मौसम का आनंद ले सकें।

संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अभी कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है। हिमाचल में विंटर सीजन आमतौर पर 15 नवंबर के बाद शुरू होता है, जब ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो जाता है। शिमला में बर्फबारी का आनंद लेने के इच्छुक पर्यटकों को दिसंबर के तीसरे सप्ताह या जनवरी तक इंतजार करना पड़ सकता है।सोमवार को दर्ज अधिकतम तापमान के अनुसार ऊना प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर में 30.3, हमीरपुर में 31 और सुंदरनगर में 28.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं शिमला में दिन का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।न्यूनतम तापमान के अनुसार कुकुमसेरी में सबसे कम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियसकेलांग में 0.1 डिग्रीकल्पा में 3.8,  मनाली में 6.7, और शिमला में 11 डिग्री सेल्सियस  दर्ज किया गया। फिलहाल प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में बारिश या बर्फबारी दर्ज नहीं की गई है और मौसम शुष्क बना हुआ है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गन हाउसों में पुलिस ने हथियारों कारतूसों के रिकॉर्ड तक खंगाले

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज महानगर में लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने गन हाउस संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित गन हाउसों की विशेष जांच की गई।उच्चाधिकारियों और थाना प्रभारियों की अगुवाई...

दोपहर 1:11 बजे कोर्ट उड़ाने की धमकी, कचहरी में मचा हड़कंप

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज जिला कचहरी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर कोर्ट परिसर को बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी उस समय दी गई, जब कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही चल रही थी और बड़ी संख्या...

बिल्डिंग शाखा में बड़ा फेरबदल, एक्शन लेने वाले एटीपी कपिल देव हेडक्वार्टर भेजे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज नगर निगम की बिल्डिंग शाखा में शुक्रवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बिल्डिंग शाखा में तैनात एटीपी और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा एटीपी कपिल देव को जोन-ए से हटाकर बिल्डिंग ब्रांच हेडक्वार्टर भेजे...

चंडीगढ़ में बंदरों का आतंक; सेक्टर 22-बी में महिला पर हमला, जख्मी

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है। शनिवार को सेक्टर-22बी में एक बंदर ने 34 वर्षीय महिला पर हमला कर उनके पैर पर तीन जगह काट लिया। घायल महिला को उपचार के साथ जरूरी इंजेक्शन लगवाने पड़े।सेक्टर-22बी निवासी सिमरनजोत कौर अपने आठ...

मोहाली एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप बसाने की तैयारी, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाई रोक

{अजीजपुर में एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन की तैयारी, रिहायशी, कॉमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल साइटें विकसित होंगीसमर न्यूज | मोहाली चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक अब नई टाउनशिप विकसित होने जा रही है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मोहाली एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन टाउनशिप की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गांव अजीजपुर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.