Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तुर्की में भूकंप का कहर, मलबे में तब्दील हुई इमारतें

तुर्की  | पश्चिमी तुर्की के बालिकेसिर प्रांत में देर रात आए तेज भूकंप ने एक बार फिर तबाही का खतरा बढ़ा दिया। आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण (AFAD) के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। इसका केंद्र सिंदिरगी जिले में जमीन के करीब 6 किलोमीटर नीचे स्थित था। झटके इस्तांबुल, बुरसा, मनिसा और इजमिर जैसे कई शहरों में भी महसूस किए गए, जिसके बाद घबराहट में लोग घरों से बाहर निकल आए।

तीन इमारतें जमींदोज, कई घायल

तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि सिंदिरगी इलाके में तीन खाली इमारतें और दो मंजिला एक दुकान भूकंप की वजह से पूरी तरह गिर गईं। हादसे में अब तक किसी बड़ी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घबराहट में भागते समय 22 लोग गिरकर घायल हो गए। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राहत दल ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है और प्रभावित क्षेत्रों में खोज एवं बचाव अभियान जारी है।

राष्ट्रपति एर्दोगन ने नागरिकों से की शांति बनाए रखने की अपील

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने भूकंप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने, अफवाहों से बचने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की।

लगातार भूकंप की चपेट में रहा है तुर्की

बालिकेसिर क्षेत्र में भूकंप का यह सिलसिला नया नहीं है।

  • सितंबर 2025 में यहां 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।
  • अगस्त 2025 में भी 6.1 तीव्रता का झटका आया था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी।
  • फरवरी 2023 में 7.8 तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप में 50,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और हजारों इमारतें ढह गई थीं। इस आपदा का असर सीरिया तक देखने को मिला था।

आफ्टरशॉक्स का खतरा बरकरार

AFAD ने लोगों को चेतावनी दी है कि आने वाले घंटों में आफ्टरशॉक्स महसूस हो सकते हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों से खुले स्थानों में रहने और क्षतिग्रस्त इमारतों में प्रवेश न करने की सलाह दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गन हाउसों में पुलिस ने हथियारों कारतूसों के रिकॉर्ड तक खंगाले

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज महानगर में लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने गन हाउस संचालकों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित गन हाउसों की विशेष जांच की गई।उच्चाधिकारियों और थाना प्रभारियों की अगुवाई...

दोपहर 1:11 बजे कोर्ट उड़ाने की धमकी, कचहरी में मचा हड़कंप

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज जिला कचहरी में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डिस्ट्रिक्ट एवं सेशंस जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर कोर्ट परिसर को बम धमाके से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी उस समय दी गई, जब कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही चल रही थी और बड़ी संख्या...

बिल्डिंग शाखा में बड़ा फेरबदल, एक्शन लेने वाले एटीपी कपिल देव हेडक्वार्टर भेजे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज नगर निगम की बिल्डिंग शाखा में शुक्रवार को बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। बिल्डिंग शाखा में तैनात एटीपी और बिल्डिंग इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे ज्यादा चर्चा एटीपी कपिल देव को जोन-ए से हटाकर बिल्डिंग ब्रांच हेडक्वार्टर भेजे...

चंडीगढ़ में बंदरों का आतंक; सेक्टर 22-बी में महिला पर हमला, जख्मी

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर परेशानी बनती जा रही है। शनिवार को सेक्टर-22बी में एक बंदर ने 34 वर्षीय महिला पर हमला कर उनके पैर पर तीन जगह काट लिया। घायल महिला को उपचार के साथ जरूरी इंजेक्शन लगवाने पड़े।सेक्टर-22बी निवासी सिमरनजोत कौर अपने आठ...

मोहाली एयरपोर्ट के पास नई टाउनशिप बसाने की तैयारी, जमीन की खरीद-बिक्री पर लगाई रोक

{अजीजपुर में एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन की तैयारी, रिहायशी, कॉमर्शियल और इंस्टीट्यूशनल साइटें विकसित होंगीसमर न्यूज | मोहाली चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक अब नई टाउनशिप विकसित होने जा रही है। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने मोहाली एरोट्रोपोलिस एक्सटेंशन टाउनशिप की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गांव अजीजपुर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.