Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा मंत्री को नहीं मिली कुर्सी, कार्यक्रम में मचा हंगामा

कैथल |  हरियाणा के कैथल में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का बड़ा उल्लंघन देखने को मिला। स्थिति तब असहज हो गई जब मंत्री राणा के लिए मंच पर बैठने तक की व्यवस्था नहीं की गई। कार्यक्रम में उनसे पहले अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति अपेक्षित थी, लेकिन वे करीब 15 से 20 मिनट देर से पहुंचे। समय पर कुर्सी और स्थान न मिलने पर मंत्री ने मंच पर बैठने से इनकार कर दिया।

मंच छोड़कर दर्शकदीर्घा में बैठे मंत्री

प्रोटोकॉल की अवहेलना से नाराज़ पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने मंत्री से कहा कि यदि पार्टी पदाधिकारियों को सम्मान नहीं मिल रहा तो मंच पर बैठने का कोई औचित्य नहीं। इसके बाद मंत्री राणा मंच छोड़कर नीचे दर्शकों के बीच जाकर बैठ गए। उनके साथ अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मंच से उतर आए। बाद में आयोजकों ने केवल उन्हीं लोगों को मंच पर बुलाया, जिनके नाम की घोषणा की गई।

स्थिति को सहज बनाने के लिए मंत्री राणा ने इसे हल्के अंदाज में लिया और मुस्कुराते हुए कहा –
“स्टेज लकड़ी की थी और हमारे कार्यकर्ता भारी-भरकम हैं। सोचा कहीं स्टेज टूट न जाए, इसलिए नीचे बैठ गए।”
साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासन पर चलती है, इसलिए वे नीचे बैठे तो सबने अनुशासन का पालन करते हुए अनुसरण किया।

पदग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे मंत्री

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मंगलवार को पुरानी अनाज मंडी चीका स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने नवनियुक्त मार्केट कमेटी चीका चेयरमैन जगमाल सिंह राणा और वाइस चेयरमैन मांगे राम जिंदल को पदभार ग्रहण करवाया। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नव नियुक्त चेयरमैनों को मंडियों के विकास का दायित्व सौंपा है, और सरकार किसानों, मजदूरों और आढ़तियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है।

किसानों और आढ़तियों की शिकायतें सुनी

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने किसानों और आढ़तियों की समस्याओं को सुना। आढ़त बढ़ाने की मांग पर उन्होंने केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री से बातचीत करने का आश्वासन दिया। वहीं पुरानी अनाज मंडी में पानी निकासी के अधूरे कार्य को जल्द पूरा करवाने की बात कही।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.