Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में भीषण अग्निकांड: 135 वर्ष पुराना ऐतिहासिक भवन डिंपल लॉज जलकर राख

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के छोटा शिमला स्थित डिंपल लॉज में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। पेट्रोल पंप के पास स्थित यह दो मंजिला पुराना भवन लगभग 135 वर्ष पुराना बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह लगभग 8 बजे के आसपास अचानक धुआं उठता देखा गया। उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया। यह ऐतिहासिक भवन होम स्टे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। भवन पुराना होने के कारण इसमें भारी नुकसान हुआ है।गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के समय भवन में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन अनुमान है कि लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी का कहना ये

हमने सुबह धुआं उठता देखा और तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। कुछ ही समय में आग ने पूरे भवन को घेर लिया,” – प्रत्यक्षदर्शी

एडीएम ज्योति राणा का कहना ये

आग सुबह करीब 8 बजे लगी थी। यह 135 वर्ष पुराना ऐतिहासिक भवन था, जहां होम स्टे संचालित किया जा रहा था। केयरटेकर ने ही आग की सूचना दमकल विभाग को दी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। सौभाग्य से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट होगा अनिवार्य, कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ मनाया गया। इस दौरान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 10 स्थानों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त...

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...

कुल्लू पुलिस ने 53 मामलों में जब्त 1.19 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ किए नष्ट

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर कुल्लू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 1 करोड़ 19 लाख 61 हजार 490 रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया। यह कार्रवाई अदालत से अनुमति मिलने के...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से...

हरियाणा में अपराध पर सख्ती जारी, अनिल विज ने राहुल गांधी के बयानों पर किया पलटवार

Summer express,अंबाला , अंकुर कपूर I हरियाणा सरकार इन दिनों अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मोड में नजर आ रही है। राज्य में लगातार हो रहे पुलिस एनकाउंटर और गैंगस्टरों पर कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। इसी बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरकार की कार्रवाई और विपक्ष के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.