Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में सनसनी: किंगडम ऑफ ड्रीम्स की पार्किंग में युवक की निर्मम हत्या

गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित बंद पड़े किंगडम ऑफ ड्रीम्स की पार्किंग में मंगलवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। लगभग 35 वर्षीय युवक की ईंट और पत्थरों से बुरी तरह कुचलकर हत्या की गई है। हमलावरों ने उसके सिर और चेहरे पर कई बार वार किए, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया।

युवक के शरीर पर मिले टैटू से मिल सकती है पहचान

पुलिस के अनुसार मृतक के दाहिने हाथ की कलाई पर ‘जय माता दी’ और बाएं हाथ पर ‘ॐ’ का टैटू बना हुआ है। पुलिस टीम इन्हीं सुरागों की मदद से मृतक की पहचान स्थापित करने की कोशिश कर रही है।

फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

सेक्टर-29 थाना प्रभारी एसएचओ रवि कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके को घेर लिया और एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हत्या की वारदात से जुड़े सुराग हासिल किए जा सकें।

अपराधियों के अड्डे में बदल चुका है क्षेत्र

कभी बॉलीवुड थीम आधारित बड़े मनोरंजन केंद्र के रूप में मशहूर रहा किंगडम ऑफ ड्रीम्स अब वर्षों से बंद पड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रात के समय असामाजिक तत्व शराब पार्टी और झगड़े करते हैं, जिससे आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस ने हत्या के पीछे रंजिश या आपराधिक गैंग का एंगल खंगालना शुरू कर दिया है। मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.