चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 3 नवंबर को निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में यह बैठक सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल स्थित मुख्य समिति कक्ष में आयोजित होगी। बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों और नीतिगत प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ सभी कैबिनेट मंत्री एवं संबंधित वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि बैठक के दौरान प्रशासनिक सुधार, विकास परियोजनाओं और जनकल्याण से जुड़े प्रस्तावों पर निर्णय लिए जा सकते हैं।