Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कांगड़ा-चंबा को बड़ी सौगात

राहुल चावला, धर्मशाला। जिला कांगड़ा और चंबा में ढाई सौ से अधिक आबादी वाले गांवों को अब सड़कों से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। दोनों जिलों से कुल 78 सड़क मार्गों के प्रस्ताव (प्रपोजल) केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं। इन सड़कों के निर्माण पर लगभग 642 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है, जिसके तहत 356 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई जाएंगी।

यह परियोजना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-4 के तहत पूरी की जाएगी। फिलहाल दोनों जिलों में चरण-3 की स्वीकृत सड़कों पर कार्य जारी है। योजना के तहत उन गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा, जिनकी आबादी लगभग 250 के आसपास है, लेकिन अब तक वे सड़क संपर्क से वंचित हैं।

केंद्र सरकार ने इस योजना के लिए राज्य के लोक निर्माण विभाग से डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) मांगी थी, जिसे विभाग के जोन कार्यालयों ने एसटीए से स्वीकृति मिलने के बाद केंद्र को भेज दिया है।

सरकार ने पीएमजीएसवाई चरण-4 के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं, जिनमें यह सुनिश्चित किया गया है कि प्रस्तावित सड़क निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध हो, वन अनुमति (फॉरेस्ट क्लीयरेंस) पूरी हो चुकी हो, और यदि जमीन निजी है तो उसका म्यूटेशन लोक निर्माण विभाग के नाम दर्ज हो।

अधिकारियों के अनुसार, केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि इन सड़कों के बनने से कांगड़ा और चंबा के सैकड़ों ग्रामीणों का सड़क सुविधा का सपना साकार होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूजपांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की अखिल भारतीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण कई स्थानों पर बैंकिंग सेवाएं और सामान्य कामकाज प्रभावित...

शहरी जिला कांग्रेस कमेटी ने मंत्री चीमा के खिलाफ सौंपा मांगपत्र

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूजपंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा की तरफ से गुलजार सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप के तहत जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), लुधियाना की ओर से संजय तलवाड़ (पूर्व विधायक), अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के नेतृत्व में सुरेंद्र डाबर, कुलदीप सिंह वैद, सिमरजीत सिंह बैंस, बलविंदर सिंह...

फेज-7 मार्केट में जगह-जगह कूड़े के ढेर पार्षद काहलों ने उठाए सवाल

गुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम के पार्षद परमजीत सिंह काहलों ने फेज-7 मार्केट में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई ठेकेदार की ओर से जरूरी प्रबंध नहीं किए जाने के कारण मार्केट में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे दुकानदारों और खरीदारी के...

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को हर माह 2,000 रुपये की मदद

{अंडर-14 से अंडर-21 आयु वर्ग के पात्र खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन, नियमित अभ्यास करने वालों पर फोकसएजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पात्र युवा खिलाड़ियों को हर महीने 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह...

फैक्ट्री में 1.98 लाख समेत मोबाइल व चांदी की गणेश प्रतिमा ले गए चोर

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज गिल चौक के पास मुरादपुरा इलाके में स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल नट एंड बोल्ट फैक्ट्री में देर रात तीन-चार चोरों ने धावा बोल दिया। आरोपी रात करीब 12:30 बजे के बाद फैक्ट्री में दाखिल हुए और ऑफिस का गेट तोड़कर अंदर घुस गए।चोर करीब आधे घंटे तक ऑफिस में तलाशी लेते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.