Facebook-f Youtube X-twitter

भाजपा शासन में देश ने रची नई तरक्की : कैप्टन अमरिंदर

मोगा। 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अकाली दल-भाजपा गठबंधन की संभावनाओं पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक समझौते समय-समय पर होते रहते हैं, लेकिन इस तरह के निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा लिए जाते हैं। कैप्टन ने कहा, “अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान ही करेगा। मौजूदा माहौल को देखते हुए, जब बड़ी संख्या में लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं, संभव है कि हमें किसी गठबंधन की आवश्यकता ही न पड़े।”

नशे के खिलाफ एकजुट लड़ाई की अपील

राज्य सरकार की “नशे के खिलाफ युद्ध” मुहिम पर बोलते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि नशे की समस्या को राजनीति से ऊपर उठकर सामूहिक प्रयासों से खत्म करना होगा। उन्होंने कहा, “नशे के खिलाफ लड़ाई में सभी दलों को एकजुट होना चाहिए। भाजपा शासन में देश ने जितनी तरक्की की है, उतनी किसी अन्य सरकार के समय नहीं हुई।”

उन्होंने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की जीडीपी चीन से आगे निकल चुकी है”, और देश की निरंतर प्रगति के लिए भाजपा की सरकार का बने रहना आवश्यक है।

तरनतारन उपचुनाव और मजीठिया केस पर प्रतिक्रिया

तरनतारन उपचुनाव को लेकर कैप्टन ने कहा कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है क्योंकि वे उस क्षेत्र का दौरा नहीं कर पाए हैं।

बिक्रम मजीठिया केस पर बोलते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच हरप्रीत सिंह सिद्धू ने पूरी कर हाईकोर्ट में बंद रिपोर्ट जमा कराई थी, ऐसे में दोबारा जांच करवाना अनुचित है। उन्होंने कहा, “बिक्रम मेरा रिश्तेदार नहीं है, लेकिन देश में हर कार्रवाई कानूनी दायरे में रहकर ही होनी चाहिए। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा इस केस की दोबारा जांच के आदेश देना पूरी तरह गलत है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.