Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में पराली जलाने पर सख्त कार्रवाई, 26 अफसरों को कारण बताओ नोटिस

जालंधर। जिले में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए जिला प्रशासन ने 26 क्लस्टर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किए हैं। प्रशासन ने अधिकारियों से पूछा है कि फील्ड में टीमें मौजूद होने के बावजूद पराली कैसे जलाई गई?

प्रशासन के अनुसार, फील्ड में तैनात अधिकारी अब यह बताएंगे कि पराली जलने के समय वे कहां थे और उन्होंने क्या कार्रवाई की। अधिकारियों के जवाब के बाद आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई तय की जाएगी। संभावना है कि यह रिपोर्ट अधिकारियों की सर्विस बुक में दर्ज की जा सकती है।

शाहकोट में सबसे ज्यादा मामले, अब तक 34 घटनाएं दर्ज

जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक पराली जलाने के मामले शाहकोट सब डिविजन के मेहतपुर और लोहिया क्षेत्रों में दर्ज हुए हैं — यहाँ 7 घटनाएं रिपोर्ट की गईं। इसके अलावा, करतारपुर, नूरमहल और भोगपुर में एक-एक तथा नकोदर में दो मामले सामने आए।

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) के मुताबिक, शुक्रवार शाम तक सैटेलाइट से कुल 34 घटनाएं रिपोर्ट हुईं। इनमें से 12 मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है, जबकि अन्य की जांच जारी है।

जालंधर का अधिकतम AQI शुक्रवार को 302 दर्ज हुआ, जो वीरवार के मुकाबले थोड़ा कम रहा। अब तक पराली जलाने के 19 मामलों में रेड एंट्री और जुर्माने की कार्रवाई की जा चुकी है।

प्रशासन की निगरानी व्यवस्था और फील्ड टीमें सक्रिय

जालंधर जिले में कुल 6 सब डिविजन हैं — जालंधर-1, जालंधर-2, शाहकोट, नकोदर, आदमपुर और फिल्लौर।

हर सब डिविजन में एसडीएम अपनी टीमों के साथ सैटेलाइट अलर्ट के आधार पर निगरानी करते हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही टीमें मौके पर पहुंचकर जांच करती हैं।

इन टीमों में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, कृषि विभाग, पटवारी, और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल होते हैं।

जहां भी लापरवाही या उदासीनता पाई गई, वहां के एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.