Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा दिवस पर महिलाओं को तोहफा, सरकार ने भेजी पहली किस्त

चंडीगढ़। हरियाणा दिवस के मौके पर राज्य सरकार शनिवार को प्रदेश की महिलाओं को बड़ी राहत देने जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत करीब पांच लाख पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 2100 रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर करेंगे। यह राशि उन लाभार्थी महिलाओं को दी जाएगी, जिनके आवेदन का सत्यापन पूरा हो चुका है।

सरकार ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे शनिवार को विशेष शिविर लगाकर पात्र महिलाओं के आवेदन स्वीकार करें। आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी रहेगी, और जिन महिलाओं का सत्यापन बाद में पूरा होगा, उन्हें अगली किस्त से योजना का लाभ दिया जाएगा।

तीन शर्तें पूरी करने वाली महिलाओं को पहले चरण में लाभ

इस योजना की घोषणा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार द्वारा की गई थी। 25 सितंबर को योजना का मोबाइल एप लॉन्च किया गया था। पहले चरण में उन्हीं महिलाओं को शामिल किया गया है जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है, आयु 23 वर्ष या उससे अधिक है, और यदि महिला विवाहित है तो उसके पति का हरियाणा में कम से कम 15 वर्ष का मूल निवास होना आवश्यक है। योजना में परिवार की पात्र महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं रखा गया है।

अगले चरणों में बढ़ेगी दायरे की सीमा

सरकार ने योजना को चार चरणों में लागू करने की योजना बनाई है। दूसरे चरण में एक लाख 40 हजार रुपये वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को शामिल किया जाएगा, जबकि तीसरे चरण में यह सीमा 1.80 लाख और चौथे चरण में तीन लाख रुपये तक बढ़ेगी। उम्मीद है कि सरकार इस संबंध में घोषणा 2026 के बजट सत्र में कर सकती है।

महिला सशक्तिकरण के लिए राज्यों में प्रतिस्पर्धा

वित्तीय सहायता योजनाओं के मामले में झारखंड इस समय देश का अग्रणी राज्य माना जा रहा है। वहां मुख्यमंत्री ‘मैया सम्मान योजना’ के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जा रहे हैं। इस योजना से करीब 55 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं, जिसके लिए राज्य सरकार ने लगभग 16 हजार करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फैक्ट्री में 1.98 लाख समेत मोबाइल व चांदी की गणेश प्रतिमा ले गए चोर

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज गिल चौक के पास मुरादपुरा इलाके में स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल नट एंड बोल्ट फैक्ट्री में देर रात तीन-चार चोरों ने धावा बोल दिया। आरोपी रात करीब 12:30 बजे के बाद फैक्ट्री में दाखिल हुए और ऑफिस का गेट तोड़कर अंदर घुस गए।चोर करीब आधे घंटे तक ऑफिस में तलाशी लेते...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विधायक जीवन संगोवाल ने सौंपे नियुक्ति पत्र

नीलकमल मोनू | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के गांव संगोवाल में आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपने संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विधायक जीवन सिंह संगोवाल की अगुवाई में हुआ, जिसमें नवनियुक्त आंगनबाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।इस अवसर पर विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर समाज में महत्वपूर्ण...

ग्राहक बनकर आया शातिर, दुकानदार को बातों में उलझाकर छह सोने की चेनें ले उड़ा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज शहर में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाले शातिरों ने बग्गा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर वारदात को अंजाम दिया। एक युवक दुकानदार को गहने दिखाने के बहाने बातचीत में उलझाता रहा और इसी दौरान काउंटर पर रखी छह सोने की चेनें चोरी कर लीं।चोरी किए गए गहनों की कीमत करीब...

नक्शा मंजूर नहीं, निगम की चेतावनी भी बेअसर; समर एक्सप्रेस की खबरों के बाद काराबारा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज काराबारा में करीब 600 गज जमीन पर बिना मंजूरी के निर्माण होता रहा और जिम्मेदारों की नजर के सामने ढांचा खड़ा होता गया। नामदेव भवन के पास चल रहे इस निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं रुका। शुक्रवार को आखिरकार...

मिसिंग लिंक-3 खुद हो गया ‘मिसिंग’, 8 माह में 1.5 किमी में से सिर्फ 500 मी. ही बनी सड़क

लक्की मेहता/राहुल शर्मा लुधियाना | समर न्यूज गिल रोड, लोहारा रोड और दिल्ली रोड के रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए शुरू किया गया मिसिंग लिंक-3 प्रोजेक्ट अब खुद ही ‘मिसिंग’ होता नजर आ रहा है। करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे बाईपास में आठ महीने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.