Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मीरपुर कैंसर हॉस्पिटल को 300 करोड़ की सौगात, नड्डा का आभार : राजिंदर राणा

हमीरपुर | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आईजीएमसी शिमला सहित हिमाचल के कई स्वास्थ्य संस्थानों को स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद के लिए 650 करोड़ का तोहफा दिया है। भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता राजिंदर राणा ने कहा कि हमीरपुर में एक कैंसर सस्थान खोले की भी घोषणा की इस पर 300 करोड़ का खर्चा आएगा। पिछले दिनो भी नड्डा ने हमीरपुर को शिशु मातृ हॉस्पिटल अपग्रेडशन की सौगात दी थी और अब एक बार फिर हमीरपुर की जनता को सौगात मिली है ।

राणा ने कहा कि एक तरफ ज़ब प्रदेश कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार पर झूठे प्रश्न लगाती आयी है परन्तु आज फिर एक बार साबित हो चूका है भाजपा केंद्र सरकार हिमाचल पर पूरी मेहरबान है व प्रदेश में आज भी 90 प्रतिशत स्वास्थ्य कार्य केंद्र की सहायता द्वारा चल रहे है और प्रदेश सरकार को स्वास्थ्य क्षेत्र में बल प्रदान वरदान के रूप में मिल रहा है यह जानकारी बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राणा और दी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर,टांडा, शिमला ,नेरचौक मेडिकल कॉलेज को एक एक टेस्ला एमआरआई महीने देने की घोषणा की । इसी तरह मंडी व चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए एक एक रोबोटिक सर्जरी के इस्तेमाल के लिए हाई एनर्जी लीनियर एक्सीलरेट मशीनें देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 67 स्थानों पर आदर्श स्वास्थ्य संस्थान भी खोलने का एलान किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुनाव से पहले नशे व कानून-व्यवस्था पर सवाल

अर्शदीप सिंह समर | समर न्यूज | लुधियानापंजाब में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले अक्टूबर में हुई कई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और नशे के कारोबार पर बहस तेज कर दी है। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या, लुधियाना और बठिंडा में पूर्व...

त्योहारों को लेकर फेज-11 थाना पुलिस अलर्ट, रात में बढ़ाई गश्त और चेकिंग

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज त्योहारों के सीजन में बाजारों में बढ़ती रौनक और लोगों की आवाजाही को देखते हुए मोहाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फेज-11 थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान तेज करने के साथ रात के समय गश्त भी बढ़ा दी है। थाना प्रभारी अमन बैदवान खुद...

13 साल बाद पंजाब ने जीती वीनू मांकड़ ट्रॉफी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 13 साल के लंबे इंतजार के बाद वीनू मांकड़ ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इंदौर के दिल्ली कॉलेज ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को हराकर खिताब अपने नाम किया।बुधवार को टीम के पंजाब लौटने पर मोहाली...

चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में टूटी सड़कों को लेकर हंगामा, कांग्रेस और आप पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा

समर न्यूज | चंडीगढ़ चंडीगढ़ नगर निगम की बुधवार को आयोजित सामान्य सदन की बैठक में शहर की बदहाल सड़कों और मरम्मत कार्यों में हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों में सड़कों की खस्ता हालत का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम के अधिकारियों...

रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने पर फेस-7 मार्केट में गहराया विवाद, निगम की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजदिवाली से पहले ही फेस-7 मार्केट में रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां काटने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मार्केट प्रधान सरबजीत सिंह पारस ने नगर निगम की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि निगम की ओर से पोस्ट ऑफिस के पास करीब 60 से 70 रेहड़ी-फड़ी वालों की पर्चियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.