पटियाला | शहर में देर रात एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। लोअर मॉल और हॉलो ग्राउंड के सामने स्थित कोली ढाबा के एक कर्मचारी की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही कतवाली थाने के एसएचओ जसप्रीत सिंह काहलो और सब्जी मंडी थाने के एसएचओ गुरपिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद बिल को लेकर हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने कर्मचारी पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही वारदात में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।