Facebook-f Youtube X-twitter

हिसार सिविल अस्पताल से चोरी केस का आरोपी फरार, पुलिस अलर्ट मोड पर

हिसार | सिविल अस्पताल में शनिवार को एक बड़ी लापरवाही सामने आई, जब चोरी के मामले में गिरफ्तार एक भगोड़ा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

जानकारी के मुताबिक, दौलतपुर निवासी अनित, जो चोरी के एक मामले में फरार चल रहा था, को पुलिस के पी.ओ. स्टाफ ने गिरफ्तार कर उकलाना थाना पुलिस के हवाले किया था। शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पुलिस टीम आरोपी को मेडिकल जांच के लिए हिसार सिविल अस्पताल लेकर पहुंची थी। जांच के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाना था।

इस दौरान चालक वाहन पार्क करने चला गया, जबकि पुलिस कर्मी आरोपी को अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। वहां मौजूद भीड़ का फायदा उठाते हुए आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। जब उसे मेडिकल जांच के लिए बुलाया गया तो पता चला कि वह गायब है।

पुलिस कर्मियों ने तत्काल अस्पताल परिसर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और आस-पास के इलाकों में उसकी तलाश की, मगर आरोपी का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

एसपी शशांक कुमार सावन ने मामले की जांच बरवाला डीएसपी सुमित कुमार को सौंप दी है। फिलहाल पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह...

तावड़ू मंडी में किसानों के विश्राम गृह पर प्रशासनिक कब्जा, अन्नदाता धूप में परेशान

Summer express,तावड़ू | तावड़ू अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम गृह पर वर्षों से प्रशासनिक कार्यालयों का कब्जा बना हुआ है। उपमंडल अधिकारी और डीएसपी कार्यालय इसी भवन में चल रहे हैं, जिसके चलते मंडी में फसल बेचने आए किसानों को तेज धूप और गर्मी में खुले में बैठने को...

गुरुग्राम डीएलएफ फेज-1 में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई शुरू, 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान

Summer Express,गुरुग्राम | डीएलएफ फेज-1 क्षेत्र में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की इन्फोर्समेंट टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। स्टिल्ट+4 निर्माण नीति पर हाईकोर्ट की रोक के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में आठ टीमें एक साथ अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं,...

सिरसा में घरेलू हिंसा का मामला :पति ने बीच सड़क पत्नी पर डंडों से किया हमला, गंभीर रूप से घायल

Summer express,सिरसा |  हरियाणा के सिरसा जिले से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर उसके ही पति ने रास्ते में बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़िता उस समय अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रही थी, जब उसके पति ने उसे रास्ते में घेरकर लाठियों से बुरी...

जयपुर में सीवरेज टैंक सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की दम घुटने से मौत

Summer express, जयपुर  | झोटवाड़ा जोन के 200 फीट रोड क्षेत्र में सीवरेज टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक दोनों मजदूर ठेके पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, दोनों मजदूरों को सीवरेज टैंक की सफाई...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.