लुधियाना। गांधी नगर मार्केट में स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में रविवार सुबह अचानक आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगते ही दुकान से घना धुआं उठने लगा, जिसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत दुकान मालिक और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह दुकान उस स्थानीय नेता की है, जिसने हाल ही में शिअद छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा था।
फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मार्केट क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।