Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लोक निर्माण विभाग के सभी नियम व अधिनियम अब एक क्लिक पर उपलब्ध

Shimla, 3 October

मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (PWD) ने पिछले 50 वर्षों के सभी अधिनियमों, नियमों, दिशा-निर्देशों, मापदंडों और अधोसंरचनात्मक दस्तावेजों का एक विस्तृत संग्रह तैयार किया है, जिसे आम जनता के लिए सुलभ बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल शासन व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुगमता को बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इससे ठेकेदारों, कार्यकारी एजेंसियों और नागरिकों को आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त होगी, जिससे सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रहेगी।मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि डिजिटलीकरण और दक्ष प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार जनता को आधुनिक और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी महत्त्वपूर्ण नियमों व अधिनियमों के एकत्रीकरण से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि सार्वजनिक सेवा वितरण की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने सड़क निर्माण, सुरक्षा और विकास से जुड़े सभी अधिनियमों व नियमों का संकलन कर जनता को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक सेवाएं देने की दिशा में कदम बढ़ाया है।विभाग के सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने बताया कि यह संग्रह विभागीय अधिकारियों के लिए एक व्यवहारिक दिशा-निर्देशिका के रूप में कार्य करेगा। इससे योजनाओं का क्रियान्वयन अधिक प्रभावी और पारदर्शी तरीके से किया जा सकेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - एचपीवी वैक्सीन पर अफवाहें निराधार, बिलासपुर में 788 बच्चियों को लग चुका टीका: सीएमओ

एचपीवी वैक्सीन पर अफवाहें निराधार, बिलासपुर में 788 बच्चियों को लग चुका टीका: सीएमओ

बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर में एचपीवी वैक्सीन को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक जानकारी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने सिरे से खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और लोगों को अफवाहों के बजाय वैज्ञानिक तथ्यों पर भरोसा करना चाहिए। डॉ. शर्मा ने बताया कि...
Summer Express - महिला आरक्षण पर सियासत तेज: हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर लगाए “नौटंकी और ड्रामा” के आरोप

महिला आरक्षण पर सियासत तेज: हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर लगाए “नौटंकी और ड्रामा” के आरोप

Summer express/शिमला, संजू -:महिला आरक्षण को लेकर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन और रैलियां करने के बाद अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा के रुख को “नौटंकी और ड्रामा” करार...
Summer Express - ऊना में भीषण आग: प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जलकर राख, प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन

ऊना में भीषण आग: प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां जलकर राख, प्रशासन ने शुरू किया नुकसान का आकलन

Summer express/ ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के ऊना में पुराना होशियारपुर रोड के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई झुग्गियां जलकर राख हो गईं। घटना के समय अधिकांश मजदूर गेहूं की कटाई के लिए...
Summer Express - महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी पर भाजपा का जोर, कांग्रेस पर साधा निशाना—राजेंद्र राणा

महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी पर भाजपा का जोर, कांग्रेस पर साधा निशाना—राजेंद्र राणा

Summer express /हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने महिलाओं की राजनीति में भागीदारी को लेकर भाजपा की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार, विशेषकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में बराबरी...
Summer Express - आईआईटी मार्ग बदहाल: गड्ढों और धसी सड़क से मंडी–कुल्लू सफर हुआ मुश्किल

आईआईटी मार्ग बदहाल: गड्ढों और धसी सड़क से मंडी–कुल्लू सफर हुआ मुश्किल

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी से कुल्लू वाया आईआईटी कमांद होकर जाने वाली सड़क की बदहाली से क्षेत्र के लोग परेशानी में हैं। इस सड़क पर कई जगह गड्ढ़े पड़े हैं और यह इतने गहरे हो गए हैं कि आए दिन वाहनों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसके साथ ही दुर्घटनाओं का अंदेशा भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.