Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी में 9.46 करोड़ की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी I साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक ग्रामीण से 9.46 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। रेवाड़ी साइबर थाना पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में कर्नाटक के मैसूर से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद आफताब और मोहम्मद अबूबकर सिद्दीकी के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस चार आरोपियों को दबोच चुकी है।

पुलिस के अनुसार, पिथनवास गांव निवासी जयकृष्ण आभीर ने शिकायत में बताया कि 24 अगस्त को वह सोशल मीडिया पर एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा, जहां उसकी बातचीत आरोपियों से शुरू हुई। आरोपियों ने उसे “RUSEL-C CM” नामक मोबाइल ऐप डाउनलोड करवा कर शेयर बाजार में निवेश करने का झांसा दिया।

आरोपियों ने जयकृष्ण से कई बैंक खातों में अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 9 करोड़ 46 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब पीड़ित ने मुनाफे की रकम निकालने की कोशिश की, तो उससे और पैसे जमा करने को कहा गया। इसी दौरान उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जांच के दौरान पुलिस ने गुरुग्राम, पटना और कोलकाता से चार आरोपियों — अजय ओमपाल, पृथ्वीराज चौहान, तरुण चंद्र झा और शुभम माली — को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब जांच का दायरा बढ़ाते हुए मैसूर के क्रॉस रोड गोसिया नगर निवासी मोहम्मद आफताब और शांति नगर निवासी मोहम्मद अबूबकर सिद्दीकी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में सामने आया कि आफताब के बैंक खाते में 17 लाख 97 हजार 697 रुपये ट्रांजेक्शन के जरिए आए थे, जबकि अबूबकर इस साइबर गैंग में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

साइबर थाना इंचार्ज ने आम लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि किसी भी अज्ञात ऐप या लिंक पर भरोसा कर बड़ी रकम ट्रांसफर करने से पहले उसकी विश्वसनीयता अवश्य जांचें, वरना साइबर ठग किसी को भी निशाना बना सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पानी की समस्या लेकर नगर परिषद पहुंचे वार्ड आठ के लोग, जांच में अवैध निकले कनेक्शन

{प्रधान ने दी राहत, बोले- कनेक्शन लीगल करवाएं, पानी की कमी नहीं आने देंगे : विर्कगुरमीत सिंह | जीरकपुरसमर न्यूज नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड नंबर 8 स्थित अंबेडकर कॉलोनी के निवासियों ने इलाके में पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।पार्षद निर्मला गौतम...

पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने की मांग के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चंडीगढ़ में भी प्रदर्शन

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूजपांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने समेत लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी एक दिन की अखिल भारतीय हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण कई स्थानों पर बैंकिंग सेवाएं और सामान्य कामकाज प्रभावित...

शहरी जिला कांग्रेस कमेटी ने मंत्री चीमा के खिलाफ सौंपा मांगपत्र

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूजपंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा की तरफ से गुलजार सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप के तहत जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी), लुधियाना की ओर से संजय तलवाड़ (पूर्व विधायक), अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के नेतृत्व में सुरेंद्र डाबर, कुलदीप सिंह वैद, सिमरजीत सिंह बैंस, बलविंदर सिंह...

फेज-7 मार्केट में जगह-जगह कूड़े के ढेर पार्षद काहलों ने उठाए सवाल

गुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम के पार्षद परमजीत सिंह काहलों ने फेज-7 मार्केट में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सफाई ठेकेदार की ओर से जरूरी प्रबंध नहीं किए जाने के कारण मार्केट में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिससे दुकानदारों और खरीदारी के...

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों को हर माह 2,000 रुपये की मदद

{अंडर-14 से अंडर-21 आयु वर्ग के पात्र खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन, नियमित अभ्यास करने वालों पर फोकसएजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार ने जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पात्र युवा खिलाड़ियों को हर महीने 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.