Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया की फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग

भोपाल I दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआईसी 2487 (A320 NEO, VT-EXO) को सोमवार रात तकनीकी खराबी के चलते आपात स्थिति में भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक, विमान के कार्गो होल्ड में खतरे की चेतावनी मिलने के बाद यह कदम उठाया गया।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि मानक सुरक्षा प्रक्रिया के तहत रात 7:33 बजे पूर्ण आपात स्थिति घोषित की गई। कुछ ही मिनटों बाद फ्लाइट क्रू ने नियंत्रण कक्ष को सूचित किया कि स्थिति सामान्य हो गई है और सभी सिस्टम सुरक्षित रूप से काम कर रहे हैं।

विमान में कुल 172 यात्री सवार थे। एयर इंडिया फ्लाइट ने रात 8 बजे भोपाल एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

घटना के दौरान एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC), अग्निशमन दल और एयरलाइन स्टाफ ने मिलकर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित किया। एयरपोर्ट निदेशक रामजी अवस्थी ने बताया कि इस घटना से एयरपोर्ट का नियमित संचालन प्रभावित नहीं हुआ और अब सभी उड़ानें सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला में 34 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग को देख तस्कर फरार

Summer express , पंचकूला | जिले के पिंजौर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव खोलमोला के पास आर-71 सी-9 जंगल में वन विभाग की टीम को देखकर कथित लकड़ी तस्करों का गिरोह अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की जांच में जंगल से 34 खैर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़...

रिहायशी कॉलोनियों में अब खुल सकेंगे नर्सिंग होम, सेक्टर में अधिकतम चार साइट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा की लाइसेंस प्राप्त रिहायशी कॉलोनियों में अब नर्सिंग होम खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने मौजूदा नीति को संशोधित करते हुए प्रदेशभर की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों के रिहायशी प्लॉटों पर नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह सुविधा सभी के लिए...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

कांग्रेस ने घोषणाओं की टाफियां बांटीं, मोदी ने व्यवस्था बदलकर सीधे पहुंचाया लाभ

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राजनीति दुकानदारी की तरह है, लोगों को घोषणाओं की टाफियां बांटो और सत्ता हासिल करो। जब यह पार्टियां सत्ता में आ जाती हैं तो घोषणाओं को भूल जाती हैं और फिर चुनाव के...

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी आटो चालक को 20 साल की कठोर कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला। फास्ट ट्रैक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट, पंचकूला ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी संजय कुमार (53) को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.