Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम सुक्खू ने हिमाचल पुलिस को सौंपे 66 हाईटेक वाहन

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को शिमला में आयोजित एक समारोह में हिमाचल पुलिस को 66 आधुनिक तकनीक से लैस वाहन सौंपे। इन वाहनों के शामिल होने से राज्य की ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और हाईटेक बनाने में मदद मिलेगी।

इस बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों और इंटरसेप्टर वाहनों को शामिल किया गया है, जिनकी कुल लागत लगभग 18 करोड़ रुपये है। ये वाहन प्रदेश के 10 जिलों में तैनात किए जाएंगे ताकि दुर्घटनाओं के दौरान राहत कार्य, ट्रैफिक नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को और प्रभावी बनाया जा सके।मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर विभाग को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित करना है, जिससे जनता को बेहतर और तेज़ सेवाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि पर्यटन को विश्व स्तरीय सुविधाओं से जोड़ना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यह भी स्वीकार किया कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में 2023 आपदा लिटिगेशन फंड का पूरा उपयोग नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर वन भूमि संबंधी प्रक्रियाओं में देरी इसका प्रमुख कारण रही है। इस विषय पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जा चुकी है और जल्द सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

बिजली महादेव रोपवे प्रोजेक्ट को लेकर सीएम सुक्खू ने कहा कि अगर पेड़ कटने से पहले विरोध होता तो बेहतर होता। अब जब पेड़ कट चुके हैं, तो विरोध करने से केवल नुकसान होगा। यह प्रोजेक्ट केंद्र और राज्य दोनों सरकारों का संयुक्त प्रयास है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला में 34 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग को देख तस्कर फरार

Summer express , पंचकूला | जिले के पिंजौर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव खोलमोला के पास आर-71 सी-9 जंगल में वन विभाग की टीम को देखकर कथित लकड़ी तस्करों का गिरोह अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की जांच में जंगल से 34 खैर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़...

रिहायशी कॉलोनियों में अब खुल सकेंगे नर्सिंग होम, सेक्टर में अधिकतम चार साइट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा की लाइसेंस प्राप्त रिहायशी कॉलोनियों में अब नर्सिंग होम खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने मौजूदा नीति को संशोधित करते हुए प्रदेशभर की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों के रिहायशी प्लॉटों पर नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह सुविधा सभी के लिए...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

कांग्रेस ने घोषणाओं की टाफियां बांटीं, मोदी ने व्यवस्था बदलकर सीधे पहुंचाया लाभ

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राजनीति दुकानदारी की तरह है, लोगों को घोषणाओं की टाफियां बांटो और सत्ता हासिल करो। जब यह पार्टियां सत्ता में आ जाती हैं तो घोषणाओं को भूल जाती हैं और फिर चुनाव के...

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी आटो चालक को 20 साल की कठोर कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला। फास्ट ट्रैक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट, पंचकूला ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी संजय कुमार (53) को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.