Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुंदरनगर विश्रामगृह पर ठेकेदार ने जड़ा ताला, भुगतान लंबित रहने से उजागर हुआ विभागीय संकट

Shimla, 4 November 

सुंदरनगर में लगभग 3.73 करोड़ रुपये की लागत से तैयार आधुनिक विश्रामगृह का निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद विभाग को हैंडओवर नहीं हो पाया है। करीब एक करोड़ रुपये का भुगतान लंबित रहने के चलते ठेकेदार ने भवन पर ताला जड़ दिया है। भवन में केवल फर्नीचर लगाने का कार्य शेष है, लेकिन विभागीय धनाभाव के कारण यह भी आगे नहीं बढ़ पा रहा।

सूत्रों के अनुसार, यह परियोजना पूर्व सरकार के कार्यकाल में लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू की गई थी। फर्नीचर के लिए 50 लाख रुपये का अतिरिक्त प्रावधान भी किया गया था, परंतु पिछले एक वर्ष से भुगतान अटका हुआ है। परिणामस्वरूप भवन उपयोग में नहीं आ पा रहा और विभागीय फाइलें कोषागार में लंबित हैं।इस बीच, भाजपा नेता राकेश जमवाल ने कहा कि यह स्थिति राज्य सरकार की वित्तीय चुनौतियों और प्रशासनिक ढिलाई को उजागर करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा दिवाली से पहले ठेकेदारों के भुगतान का किया गया वादा पूरा नहीं हुआ, जिससे निर्माण कार्य ठप पड़ गए हैं।

जमवाल ने कहा कि प्रदेशभर में ठेकेदारों को भुगतान न मिलने के कारण विकास योजनाएं अधर में लटकी हैं। उनका कहना है कि “सरकार की कथनी और करनी में भारी अंतर है, ट्रेज़री बंद हैं और विभाग बिल पास नहीं कर पा रहे।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंचायतों को फंड नहीं मिल रहे और विधायक निधि के कार्य भी अटके हुए हैं।राज्य में 2023 की आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्यों में भी अपेक्षित प्रगति नहीं हो पाई है। भाजपा ने सरकार से आग्रह किया है कि लंबित भुगतानों का शीघ्र निपटारा किया जाए ताकि विकास कार्य पुनः शुरू हो सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.