Facebook-f Youtube X-twitter

राजस्थान हाईकोर्ट सख्त : सड़क हादसों पर राज्य सरकार से मांगा जवाब

जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय ने राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और उससे हो रही मौतों पर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए राज्य सरकार को 6 नवंबर तक विस्तृत जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ ही केंद्र सरकार से भी इस मुद्दे पर रिपोर्ट मांगी गई है।

मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा और न्यायाधीश बलजिंदर सिंह संधू की पीठ ने एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद शर्मा द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सड़क सुरक्षा पर जवाब मांगा। अदालत ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल और राज्य के महाधिवक्ता को नोटिस जारी कर सड़क सुरक्षा उपायों की स्थिति पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

जयपुर पीठ के न्यायमूर्ति पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने भी राज्य सरकार से राजमार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। अदालत ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही मौतें संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत नागरिकों के जीवन के अधिकार का उल्लंघन हैं।

अदालत ने हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा पर तत्काल कदम उठाना बेहद जरूरी है। पिछले महीने जैसलमेर में स्लीपर बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत, फलौदी में टेम्पो ट्रैवलर और ट्रक की टक्कर में 15 लोगों की मौत, और जयपुर में डंपर ट्रक द्वारा 14 लोगों की जान जाने जैसी घटनाएं राज्य में सड़क सुरक्षा की भयावह स्थिति को दर्शाती हैं।

न्यायालय ने इस मामले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजस्व, पीडब्ल्यूडी, स्थानीय निकाय, गृह, परिवहन और एनएचएआई विभागों के अधिकारियों से भी जवाब मांगा है। अदालत ने कहा कि सभी विभाग सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा के सुधार के लिए अपने-अपने स्तर पर जवाबदेही तय करें।

इसके अलावा, अदालत ने पांच न्यायमित्रों की नियुक्ति की है, जो इस मुद्दे पर ठोस सुझाव तैयार कर एक संयुक्त रिपोर्ट पेश करेंगे। इस रिपोर्ट में सड़क और सार्वजनिक सुरक्षा के नियामक ढांचे को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदमों का उल्लेख किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जानबूझ कर जंगल में लगाई आग तो होगी सीधी जेल,हिमाचल में 15 अप्रैल से फायर सीजन शुरू

मंडी , धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश में बीती 15 अप्रेल से फायर सीजन शुरू हो गया है, जो आगामी 3  महीनों यानी 15 जुलाई तक रहेगा। इस सीजन के दौरान हिमाचल में भीषण गर्मी देखने को मिलती है, जिससे आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है। जंगलों में आग लगने का मुख्य कारण मानवीय भूल ही मानी जाती...

अंबाला में सुरक्षा पर सवाल: NH-44 और NH-152 पर मिले संदिग्ध कैमरे, जासूसी या साजिश की आशंका

Summer express,अंबाला | अंबाला में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और 152 के संगम पर देवीनगर फ्लाईओवर के पास दो लावारिस सीसीटीवी कैमरे मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इन कैमरों को संदिग्ध मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई सदर थाना में तैनात...

पलवल बैंक घोटाला: ऑपरेशन मैनेजर ने 37 ग्राम असली सोना बदलकर रखा नकली जेवर, सीसीटीवी से खुला राज

Summer express, पलवल| पलवल के एक निजी बैंक में ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक के तत्कालीन ऑपरेशन मैनेजर ने गोल्ड लोन के तहत रखे गए असली सोने के आभूषणों को नकली जेवरों से बदल दिया। मामले का खुलासा जनवरी 2026 में बैंक की आंतरिक जांच...

पलवल अनाज मंडी में गेहूं उठान पर अवैध वसूली का आरोप, आढ़तियों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Summer express,पलवल | पलवल की अनाज मंडी में गेहूं खरीद और उठान प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आढ़तियों ने ट्रांसपोर्टरों पर प्रति कट्टा चार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है, जिससे मंडी में असंतोष गहराता जा रहा है। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान गौरव तेवतिया ने...

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: मास्टरमाइंड की तलाश में सीबीआई, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे बड़े राज

Summer express,पंचकूला | हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में अब जांच का फोकस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद मास्टरमाइंड तक पहुंचाने पर केंद्रित कर दिया है। एजेंसी को आशंका है कि अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.