Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

5 नवंबर को हरियाणा में बारिश की संभावना, गिरेगा तापमान

चंडीगढ़। नवंबर की शुरुआत के साथ हरियाणा में मौसम में बदलाव महसूस किया जा रहा है। सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास बढ़ने लगा है, जबकि दिन में अब भी धूप की गर्माहट बनी हुई है। फिलहाल पूरे प्रदेश में आसमान साफ है और मौसम सामान्य बना हुआ है।

4 नवंबर को हिसार जिले में अधिकतम तापमान 32.8°C दर्ज किया गया, जबकि कैथल जिले में न्यूनतम तापमान 28.9°C रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान इस समय 28 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज से हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर देखने को मिलेगा, जिससे कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में देर रात बारिश का अलर्ट जारी किया था। हालांकि, वहां बारिश नहीं हुई, लेकिन 5 नवंबर को हरियाणा के कुछ हिस्सों में वर्षा की संभावना बनी हुई है। बारिश के बाद प्रदेश में ठंड में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

इस समय सुबह का तापमान लगभग 16°C है, जो हवा और नमी के कारण इससे कम महसूस हो रहा है। वहीं अंबाला और फरीदाबाद में सुबह का तापमान 18°C दर्ज किया गया है।

6 से 9 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 6 से 9 नवंबर के बीच हरियाणा में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, जिससे दिन के तापमान में हल्की वृद्धि और रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।

  • 6 नवंबर: अधिकतम तापमान 26°C, न्यूनतम 14°C, हल्की धुंध संभव
  • 7 नवंबर: अधिकतम 27°C, न्यूनतम 13°C, रात में ठंड बढ़ेगी
  • 8 नवंबर: मौसम सामान्य, अधिकतम 27°C, न्यूनतम 13°C
  • 9 नवंबर: ठंडक में वृद्धि, अधिकतम 26°C, न्यूनतम 12°C

AQI में गिरावट नहीं, प्रदूषण बढ़ा

हरियाणा के कई जिलों में वायु गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है।

  • करनाल का AQI 324 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है।
  • फरीदाबाद का AQI 249, गुरुग्राम का 202, और अंबाला का 185 दर्ज हुआ।
  • दिल्ली में AQI 288 और नोएडा में 297 रहा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश होने पर वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद की जा सकती है और वायुमंडल में जमी धूल व प्रदूषक कणों की मात्रा घटेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.