Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक देव जी का 356वां प्रकाश उत्सव, भाईचारे और नशा मुक्त समाज का संदेश

कार्तिक, शिमला-:देशभर की तरह हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी गुरु नानक देव जी का 356वां प्रकाश उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारों में कीर्तन, सुखमणि साहिब पाठ और लंगर का आयोजन किया गया।

गुरु नानक देव जी के 356वें प्रकाश उत्सव पर शिमला के सभी गुरुद्वारों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सिंह सभा गुरुद्वारा शिमला में सुबह से ही सुखमणि साहिब का पाठ, अखंड पाठ का भोग और विशेष अरदास की गई। इस अवसर पर अमृतसर हरमंदिर साहिब से आए हजूरी रागी जत्थे ने शब्द-कीर्तन कर संगत को भावविभोर कर दिया।गुरुद्वारा सिंह सभा कमेटी के अध्यक्ष भाई जसवीर सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी का संदेश मानवता, समानता और भाईचारे का था। उन्होंने ऊँच-नीच और जात-पात से ऊपर उठकर सबको एकता और प्रेम का मार्ग दिखाया। जसवीर सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने लंगर प्रथा की शुरुआत इस उद्देश्य से की थी कि कोई भी व्यक्ति उनके दरबार से भूखा न जाए।उन्होंने यह भी कहा कि आज समाज में बढ़ रहे नशे और मानसिक तनाव की रोकथाम के लिए भी गुरुद्वारा परिसर में विशेष अरदास की गई। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है — सभी को अच्छाई के मार्ग पर चलना चाहिए और समाज से बुराइयों का अंत करना चाहिए।

भाई जसवीर सिंह, अध्यक्ष, सिंह सभा गुरुद्वारा कमेटी, शिमला

गुरु नानक देव जी का एक ही संदेश था — सभी धर्मों को साथ लेकर चलना और ऊँच-नीच का भेद मिटाना। समाज में फैल रही नशे की बुराई से मुक्ति के लिए भी हमें मिलकर प्रयास करना होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.