Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन की सख्ती, गौंछी क्षेत्र के मकानों पर चस्पा किए जा रहे नोटिस

Summer express,फरीदाबाद | नेहरू कॉलोनी में बड़े पैमाने पर हुई कार्रवाई के बाद अब जिला प्रशासन ने शहर की अन्य कथित अवैध कॉलोनियों की जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) प्रवर्तन विभाग द्वारा गौंछी क्षेत्र में विकसित कॉलोनी के मकानों पर नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं और मकान मालिकों से सात दिनों के भीतर संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है।

विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के निवासियों में चिंता का माहौल बन गया है। लोगों को आशंका है कि यदि कॉलोनी को अवैध घोषित किया गया तो उन्हें तोड़फोड़ और बेघर होने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि हाल ही में नेहरू कॉलोनी में करीब 300 मकानों पर कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद अन्य क्षेत्रों में भी प्रशासन की निगाहें टिकी हुई हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि गौंछी उप-तहसील के अंतर्गत आने वाली यह कॉलोनी लगभग दस वर्ष पहले विकसित हुई थी। लोगों ने अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी लगाकर यहां प्लॉट खरीदे और मकान बनाकर रहना शुरू किया। वर्तमान में कॉलोनी में करीब 90 प्रतिशत आबादी बस चुकी है।

नोटिस मिलने के बाद बड़ी संख्या में निवासी अपनी समस्याएं लेकर स्थानीय विधायक सतीश फागना से भी मिले। लोगों का दावा है कि उन्हें कार्रवाई न होने का आश्वासन दिया गया है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

लोगों ने उठाए सवाल, कॉलोनाइजरों पर कार्रवाई की मांग

कॉलोनीवासियों का कहना है कि उन्होंने 50 से 100 वर्ग गज के प्लॉट विधिवत खरीदकर मकान बनाए हैं। इतना ही नहीं, कई मकानों को नगर निगम की ओर से पानी और सीवर कनेक्शन भी उपलब्ध हैं। ऐसे में अब कॉलोनी को अवैध घोषित किए जाने पर लोगों ने सवाल उठाए हैं।

निवासियों का कहना है कि यदि जमीन या कॉलोनी अवैध थी तो संबंधित विभागों ने उस समय कार्रवाई क्यों नहीं की, जब प्लॉट बेचे जा रहे थे। उनका तर्क है कि कार्रवाई मकान मालिकों की बजाय कॉलोनाइजरों और अवैध रूप से प्लॉट बेचने वालों के खिलाफ होनी चाहिए।

जिला नगर योजनाकार (प्रवर्तन) यजन चौधरी ने बताया कि अवैध निर्माणों को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर दस्तावेज जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पालघर: कलेक्ट्रेट कर्मचारी महिला पर दरांती से जानलेवा हमला, आरोपी फरार

Summer express, पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक सरकारी कार्यालय में कार्यरत 27 वर्षीय महिला कर्मचारी पर एक व्यक्ति ने दरांती से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अमोल मुले के रूप में हुई है, जो कोर्ट में चपरासी के पद पर कार्यरत...

दीनानगर: नगर परिषद चुनाव के बीच ट्रैफिक जाम से एंबुलेंस फंसी, मरीज को हुई परेशानी

Summer express, दीनानगर । नगर परिषद चुनाव के दौरान दीनानगर में ट्रैफिक व्यवस्था की खामियां एक बार फिर सामने आईं, जब मुख्य बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लंबे जाम के चलते एक एंबुलेंस काफी देर तक फंसी रही। इस दौरान एंबुलेंस में मौजूद मरीज और परिजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। चुनावों...

पानीपत से अगवा बच्चे को पुलिस ने सकुशल छुड़ाया, रोहतक के पास मुठभेड़ में दो बदमाश घायल

पानीपत I पानीपत की थर्मल कॉलोनी से एक बच्चे के अपहरण मामले में हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार को रोहतक के निकट पुलिस और अपहरणकर्ताओं के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हो गए, जबकि अपहृत बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे...

फ़रीदाबाद- मोदी सरकार के 12 साल विकास और राष्ट्र निर्माण के नाम : कृष्णपाल गुर्जर

Summer express, अनिल मंगला , फ़रीदाबाद | केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सेक्टर 15 स्थित अटल कमल भाजपा करले में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का यह कार्यकाल राष्ट्र निर्माण और विकास के लिए याद किया जाएगा।...

गन्नौर कोर्ट परिसर में वकीलों के चैंबरों में बिजली मीटर लगाने का कार्य शुरू, हाईकोर्ट में लंबित मामले को लेकर उठी आपत्ति

Summer express, गन्नौर I गन्नौर कोर्ट कॉम्प्लेक्स में बने वकीलों के चैंबरों में बिजली सुविधा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है। बिजली कनेक्शन के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने वाले अधिवक्ताओं के चैंबरों में बिजली निगम की टीम द्वारा मीटर स्थापित किए जा रहे हैं। हालांकि, चैंबर आवंटन से जुड़े मामले के हाईकोर्ट में लंबित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.