Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरदासपुर में बड़ा हादसा टला: मोटरसाइकिल सवार पर गिरा सफेदे का भारी टहना, गंभीर घायल

Summer express , गुरदासपुर I शहर के हरदोषनी रोड पर शनिवार को एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब सड़क से गुजर रहे एक मोटरसाइकिल सवार पर अचानक सफेदे के पेड़ का भारी टहना टूटकर गिर पड़ा। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टहना गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायल को टहने के नीचे से बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शहर और आसपास के क्षेत्रों में खड़े सफेदे समेत अन्य पुराने पेड़ों की जांच कराने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि कई पेड़ों की शाखाएं सूख चुकी हैं और कमजोर हो गई हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लगातार खतरा बना हुआ है।

निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि संभावित हादसों को रोकने के लिए कमजोर और सूखी शाखाओं की जल्द छंटाई कराई जाए। लोगों का कहना है कि गुरदासपुर और आसपास के इलाकों में ऐसे कई पेड़ मौजूद हैं, जिनकी जर्जर शाखाएं कभी भी टूटकर किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.