Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली क्राइम 3’ ट्रेलर में हुमा कुरैशी का दमदार निगेटिव अवतार

5 November, 2025

क्राइम थ्रिलर के शौकीनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है — मशहूर वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ का तीसरा सीजन अपने नए ट्रेलर के साथ लौट आया है, और इस बार कहानी में एंट्री हुई है हुमा कुरैशी की, जो एक निगेटिव किरदार में नजर आ रही हैं।

ट्रेलर में हुमा का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली दिखता है। इससे पहले उन्होंने ‘बेल बॉटम’ में भी ग्रे शेड वाला किरदार निभाया था, लेकिन इस बार ‘दिल्ली क्राइम 3’ में उनकी एक्टिंग ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुर्खियां बटोरी हैं।

ट्रेलर लॉन्च पर हुमा का अनुभव

मंगलवार को ‘दिल्ली क्राइम 3’ का ट्रेलर भव्य अंदाज में लॉन्च किया गया। इस मौके पर हुमा कुरैशी ने कहा,“टीम के सभी सदस्यों ने बेहतरीन काम किया है। मुझे ऐसा लगा ही नहीं कि मैं इस टीम में नई हूं। इस सीरीज का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है।”उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान पूरी टीम ने उन्हें खुले दिल से अपनाया।

नई कास्ट और रोमांचक कहानी

‘दिल्ली क्राइम’ के पिछले दो सीज़न में शेफाली शाहरसिका दुग्गलराजेश तैलंगजया भट्टाचार्य और अनुराग अरोड़ा मुख्य भूमिकाओं में थे।इस बार इनके साथ सयानी गुप्ता और मीता वशिष्ठ भी शामिल हैं, जबकि हुमा कुरैशी पहली बार इस सीरीज का हिस्सा बनी हैं।

कहानी में नया ट्विस्ट

ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस सीजन में सस्पेंस और अपराध का स्तर पहले से ज्यादा गहरा है।
हुमा कुरैशी ‘बड़ी दीदी’ के किरदार में हैं, जो एक बच्चियों की तस्करी करने वाले गिरोह की सरगना है। वह गैंग के साथ मिलकर लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर किडनैप करती हैं और उन्हें विदेशों में बेच देती हैं।

वहीं, डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी (शेफाली शाह) इस गिरोह को पकड़ने के लिए अपनी टीम बनाती हैं। इस बार जांच का दायरा सिर्फ दिल्ली तक नहीं, बल्कि देश और विदेश तक फैला हुआ है।

रिलीज़ डेट और उम्मीदें

‘दिल्ली क्राइम 3’ में पुलिस और अपराधियों के बीच एक चूहे-बिल्ली के खेल जैसा रोमांच देखने को मिलेगा।ट्रेलर से साफ है कि यह सीजन पहले से कहीं ज्यादा गंभीर, सस्पेंसफुल और दमदार होगा।सीरीज 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

7 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पानीपत पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

Summer express, पानीपत। पानीपत पुलिस ने एक शिक्षण संस्थान संचालक से 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया के सामने पेश किया और पूरे मामले की जानकारी साझा...

जेएलएन नहर में डूबे किसान की तलाश जारी, 36 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

Summer express, झज्जर। बेरी क्षेत्र के गांव गोच्छी में जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में डूबे 25 वर्षीय किसान पंकज का 36 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। युवक की तलाश में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं, लेकिन अब तक...

कुटलैहड़ में 56 जरूरतमंद परिवारों को मिली ₹5.95 लाख की आर्थिक सहायता, विधायक विवेक शर्मा ने बांटे चेक

Summer express/ऊना,राकेश -:कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जोगी पंगा स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने 56 जरूरतमंद परिवारों को कुल 5 लाख 95 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। यह सहायता बच्चों की शादी, बुजुर्गों के इलाज, विद्यार्थियों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए प्रदान...

मिंजर महोत्सव की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, विकास योजनाओं का देंगे संदेश

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मिंजर महोत्सव के अवसर पर चंबा पहुंचे, जहां उनका जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री महोत्सव के तहत आयोजित सातवीं सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री...

डिजिटल साक्ष्यों के दम पर शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन, पंजाब-हरियाणा से तीन अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

Summer express/शिमला, संजू-:शिमला जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और अधिक तकनीकी व आक्रामक बनाते हुए अंतरराज्यीय नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच के आधार पर पुलिस ने पंजाब और हरियाणा से चिट्टा तस्करी नेटवर्क के तीन प्रमुख सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.