Facebook-f Youtube X-twitter

15 नवंबर  को मनाई जाएगी उत्पन्ना एकादशी, भगवान विष्णु की कृपा पाने का श्रेष्ठ दिन

5 November, 2025


साल 2025 में उत्पन्ना एकादशी का व्रत 15 नवंबर (शनिवार) को रखा जाएगा। श्रद्धालु इस दिन विधि-विधान से उपवास और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करेंगे। व्रत का पारण 16 नवंबर को दोपहर 12:55 बजे से 3:08 बजे के बीच किया जाएगा।

उत्पन्ना एकादशी का महत्व और फल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी व्रत करने से व्यक्ति को हजारों यज्ञों के समान पुण्य प्राप्त होता है। कहा जाता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से पापों का नाश होता है तथा भगवान विष्णु की कृपा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

पौराणिक कथा

पुराणों के अनुसार, जब असुर मुर ने देवताओं को सताना शुरू किया, तब भगवान विष्णु के शरीर से एक तेजस्वी देवी उत्पन्न हुईं, जिन्होंने उस राक्षस का वध किया। चूंकि देवी एकादशी तिथि पर अवतरित हुईं, इसलिए उन्हें “उत्पन्ना एकादशी” कहा गया।

व्रत के दौरान क्या खा सकते हैं

उत्पन्ना एकादशी के व्रत में साधक दूध, दही, फल, शकरकंद, साबुदाना, आलू, राजगीरा आटा, बादाम, नारियल, सेंधा नमक आदि का सेवन कर सकते हैं।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • तुलसी को जल अर्पित करना भी वर्जित माना गया है।

इन नियमों का पालन न करने से व्रत का पुण्य कम हो सकता है। श्रद्धा, संयम और नियमपूर्वक व्रत करने से ही इसका सच्चा फल प्राप्त होता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.