Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

32 महीने बाद खुशखबरी, पंजाब में 9500 नए राशन डिपो

लुधियाना I पंजाब के 22 जिलों में करीब 9,500 परिवारों को नए राशन डिपो अलॉट होने का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। करीब 32 महीनों से अदालत में अटके इस मामले पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कोर्ट ने मामूली औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद आवेदनकर्ताओं को नए राशन डिपो आवंटित करने की अनुमति दे दी है। इससे उन परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी जिन्होंने लगभग साढ़े दो साल पहले आवेदन जमा किए थे।

इससे पहले डिपो होल्डर एसोसिएशन ने सरकार की नई डिपो नीति को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। संघ का तर्क था कि राज्य में पहले से पर्याप्त राशन डिपो हैं और नए डिपो खोलने से मौजूदा संचालकों की आमदनी पर असर पड़ेगा। इस वजह से प्रक्रिया रोक दी गई थी।

अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद सरकार जल्द ही विभाग को नए डिपो आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश जारी कर सकती है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जैसे ही आधिकारिक आदेश मिलेंगे, काम तेजी से शुरू कर दिया जाएगा ताकि सभी 9,500 परिवारों को जल्द राहत मिल सके।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार समय-समय पर राशन डिपो की संख्या बढ़ाती रही है।

  • पहले चरण में (मार्च 2023) यह संख्या 1,201 थी।
  • दूसरे चरण में (अप्रैल 2023) इसे बढ़ाकर 6,081 किया गया।
  • तीसरे और अंतिम चरण में (मई 2025) यह संख्या 9,422 तय की गई।

नई नीति में महिलाओं, एससी, बीसी, पूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता सेनानियों, दिव्यांगजनों, आतंकवाद और दंगा पीड़ित परिवारों को प्राथमिकता दी गई है। केवल बठिंडा जिले में इस बार कोई नया डिपो आवंटित नहीं किया जाएगा।

श्रेणीवार डिपो आवंटन

श्रेणीडिपो संख्या
जनरल3848
एस.सी792
बी.सी231
स्वतंत्रता सेनानी898
दिव्यांग वर्ग402
पूर्व सैनिक1174
महिलाएं322
आतंकवाद/दंगा पीड़ित1755
कुल9422

जिलावार डिपो वितरण

जिलासंख्याजिलासंख्या
जालंधर1026अमृतसर692
पटियाला996होशियारपुर645
लुधियाना757कपूरथला567
गुरदासपुर563मोहाली464
रोपड़480फाजिल्का403
फतेहगढ़ साहिब338मोगा325
पठानकोट308फिरोजपुर304
एस.बी.एस. नगर291तरन तारन236
संगरूर224मानसा220
श्री मुक्तसर साहिब171बरनाला165
फरीदकोट135मलेरकोटला112
बठिंडा0

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जगत नेगी का जयराम ठाकुर पर पलटवार कैमरे की तकनीकी खामी का फायदा उठाकर जनता को गुमराह कर रही भाजपा

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन राष्ट्रगान को लेकर उठा विवाद और गहरा गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से वीडियो क्लिप के आधार पर सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा...

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

28 अगस्त को सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी निशुल्क यात्रा सुविधा Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

Summer express/धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है। उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा। हालांकि, अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री...

हमीरपुर में लंपी स्किन डिजीज के 40 मामले, पशुपालन विभाग ने तेज किया टीकाकरण अभियान

Summer express/हमीरपुर ,अरविंद -:हमीरपुर जिले में पशुओं में लंपी स्किन डिजीज के मामले सामने आने के बाद पशुपालन विभाग ने बचाव और रोकथाम के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक करीब 40 पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण पाए गए हैं। वहीं, बड़सर क्षेत्र में एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.