Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब यूनिवर्सिटी विवाद: AAP का राज्यपाल से विरोध, केंद्र पर निशाना

चंडीगढ़ | पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़े विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) का प्रतिनिधिमंडल आज कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिला। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने यूनिवर्सिटी की सीनेट और सिंडिकेट को भंग करने के केंद्र सरकार के फैसले का विरोध जताया।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का काम किया है, जिससे लाखों विद्यार्थियों और पंजाब के करीब 200 कॉलेजों को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने आरोप लगाया कि “केंद्र सरकार पंजाब से नफरत करती है और लगातार राज्य के अधिकारों पर अतिक्रमण कर रही है।”

उन्होंने कहा कि पहले केंद्र ने भाखड़ा-ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) पर नियंत्रण करने की कोशिश की थी और अब वह पंजाब की यूनिवर्सिटियों को अपने अधीन लाना चाहती है। चीमा ने कहा कि “पंजाब सरकार इस साजिश का पुरजोर विरोध करेगी और हर मंच पर राज्य के हितों की रक्षा करेगी।”

AAP सांसद मीट हेयर ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी राज्य की पहचान और भावनाओं से जुड़ी संस्था है। उन्होंने केंद्र पर असंवैधानिक तरीके से यूनिवर्सिटी पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “हर बार पंजाब के साथ भेदभाव किया जाता है। अब केंद्र को चेतावनी है—पंजाब की सहनशीलता की परीक्षा लेना बंद करे।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जगत नेगी का जयराम ठाकुर पर पलटवार कैमरे की तकनीकी खामी का फायदा उठाकर जनता को गुमराह कर रही भाजपा

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन राष्ट्रगान को लेकर उठा विवाद और गहरा गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से वीडियो क्लिप के आधार पर सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा...

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

28 अगस्त को सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी निशुल्क यात्रा सुविधा Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

Summer express/धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है। उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा। हालांकि, अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री...

हमीरपुर में लंपी स्किन डिजीज के 40 मामले, पशुपालन विभाग ने तेज किया टीकाकरण अभियान

Summer express/हमीरपुर ,अरविंद -:हमीरपुर जिले में पशुओं में लंपी स्किन डिजीज के मामले सामने आने के बाद पशुपालन विभाग ने बचाव और रोकथाम के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक करीब 40 पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण पाए गए हैं। वहीं, बड़सर क्षेत्र में एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.