Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा चुनाव पर नया विवाद: राहुल गांधी के आरोपों से मचा राजनीतिक हंगामा

चंडीगढ़। हरियाणा की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में “वोटों की चोरी” के आरोप लगाने के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कई सीटों पर मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी आठ सीटें मात्र 22,779 वोटों के अंतर से हार गई थी। वहीं, डबवाली सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को इनेलो के उम्मीदवार से 610 वोटों से शिकस्त मिली थी।

इसी तरह भाजपा भी सात सीटों पर 12,592 वोटों के अंतर से चुनाव हार गई थी। भाजपा ने 55 लाख वोट हासिल कर 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 54 लाख वोट मिले और उसने 37 सीटें जीतीं।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि “अगर हरियाणा में वोटों की चोरी नहीं हुई होती, तो कांग्रेस की सरकार बनती।” वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी “हार का ठीकरा चुनाव प्रक्रिया पर फोड़ रहे हैं।” उन्होंने कहा कि “अगर वोटों की चोरी होती, तो भाजपा सात सीटें इतने कम अंतर से क्यों हारती?”

उचाना कलां में सिर्फ 32 वोटों का अंतर

उचाना कलां सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह भाजपा के देवेंद्र अत्री से मात्र 32 वोटों से हार गए थे। बृजेंद्र सिंह ने मतगणना को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।

12 सीटों पर जीत-हार का अंतर 4,623 वोटों से भी कम

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले 4.16 लाख नए मतदाता जुड़े। यह संख्या कई करीबी मुकाबलों को प्रभावित करने वाली रही, क्योंकि 12 सीटों पर जीत और हार का अंतर 4,623 वोटों से कम रहा।

कांग्रेस के करीबी मुकाबले

  • उचाना कलां: भाजपा के देवेंद्र अत्री ने कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह को 32 वोटों से हराया
  • डबवाली: इनेलो के आदित्य देवीलाल ने कांग्रेस के अमित सिहाग को 610 वोटों से हराया
  • दादरी: भाजपा के सुनील सतपाल सांगवान ने कांग्रेस की मनीषा सांगवान को 1,957 वोटों से हराया
  • असंध: भाजपा के योगेंद्र राणा ने कांग्रेस के शमशेर गोगी को 2,306 वोटों से हराया
  • होडल: भाजपा के हरजिंदर सिंह ने कांग्रेस के उदयभान को 2,595 वोटों से हराया

भाजपा भी हारी करीबी मुकाबले

  • लोहारू: कांग्रेस के राजबीर फरटिया ने भाजपा के जय प्रकाश दलाल को 792 वोटों से हराया
  • आदमपुर: कांग्रेस के चंद्र प्रकाश ने भाजपा के भव्य बिश्नोई को 1,268 वोटों से हराया
  • रोहतक: कांग्रेस के बीबी बत्रा ने भाजपा के मनीष ग्रोवर को 1,341 वोटों से हराया
  • फतेहाबाद: कांग्रेस के बलवान सिंह दौलतपुरिया ने भाजपा के चौधरी दूड़ाराम को 2,252 वोटों से हराया

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.