Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीथमपुर फैक्ट्री में भीषण आग: टैंकर से मिले दो कंकाल, इलाके में सनसनी

पीथमपुर  | मध्य प्रदेश के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार रात एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। इंडोरामा सेक्टर-3 स्थित शिवम इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। दमकल की छह गाड़ियां कई घंटे तक आग बुझाने में जुटी रहीं। गुरुवार सुबह जब आग पर पूरी तरह काबू पाया गया, तो राहत कार्य के दौरान एक ऑयल टैंकर से दो मानव कंकाल बरामद हुए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों मृतक फैक्ट्री के ही कर्मचारी थे, जो आग लगने के दौरान बाहर नहीं निकल पाए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी पहचान की प्रक्रिया जारी है।

कैसे लगी आग

जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री परिसर में मौजूद एक केमिकल टैंकर में अचानक आग भड़क उठी, जो कुछ ही मिनटों में अन्य हिस्सों में फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पीथमपुर पुलिस, नगर पालिका और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा कारणों से इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई और आसपास के रास्तों को सील कर दिया गया।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही एसपी मयंक अवस्थी और नगर पालिका सीएमओ निशिकांत शुक्ला मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की। नई थाना प्रभारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने पूरी रात मोर्चा संभाला।

जांच जारी

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि टैंकर में मौजूद ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग तेजी से फैल गई। अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसे की असली वजह क्या थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.