Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आर्यन खान तैयार कर रहे हैं अपनी अगली फिल्म, जल्द करेंगे शाहरुख खान के साथ फुल-लेंथ प्रोजेक्ट!

6 November, 2025


द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से डायरेक्टोरियल डेब्यू करने के बाद आर्यन खान अब अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट पर फोकस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका दूसरा प्रोजेक्ट एक फुल-फ्लेज्ड फिल्म होगी, न कि वेब सीरीज़। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी और इस वक्त इसकी स्क्रिप्टिंग का काम चल रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि आर्यन ने अपने तीसरे प्रोजेक्ट की भी तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें उनके पिता शाहरुख खान लीड रोल निभाएंगे। सूत्रों के अनुसार, बाप-बेटे की इस जोड़ी ने फिल्म का बेसिक कॉन्सेप्ट फाइनल कर लिया है, लेकिन प्रोजेक्ट 2027 से पहले शुरू नहीं हो पाएगा।आर्यन और शाहरुख दोनों ही चाहते हैं कि आर्यन पहले खुद को डायरेक्टर के तौर पर स्थापित करें और अपनी पहचान खुद बनाएं। आर्यन का दूसरा प्रोजेक्ट reportedly एक सुपरहीरो फिल्म होगा, जो राज कॉमिक्स के कैरेक्टर सुपर कमांडो ध्रुव पर आधारित बताई जा रही है। इस फिल्म में आर्यन ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ और ‘किल’ फेम लक्ष्य लालवानी को कास्ट करना चाहते हैं।हालांकि फिलहाल स्क्रिप्टिंग का काम जारी है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि आर्यन की ये फिल्म 2026 में रिलीज़ हो सकती है। इसके बाद वो शाहरुख के साथ अपनी तीसरी फिल्म पर काम शुरू करेंगे।शाहरुख खान की अगली फिल्म ‘किंग’ अगले साल रिलीज़ होगी, और उसके बाद उन्होंने कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। ऐसे में संभावना है कि आर्यन और शाहरुख का यह बहुप्रतीक्षित फीचर-लेंथ कोलैबोरेशन उम्मीद से पहले भी शुरू हो सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

7 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पानीपत पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

Summer express, पानीपत। पानीपत पुलिस ने एक शिक्षण संस्थान संचालक से 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया के सामने पेश किया और पूरे मामले की जानकारी साझा...

जेएलएन नहर में डूबे किसान की तलाश जारी, 36 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

Summer express, झज्जर। बेरी क्षेत्र के गांव गोच्छी में जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) नहर में डूबे 25 वर्षीय किसान पंकज का 36 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल सका है। युवक की तलाश में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं, लेकिन अब तक...

कुटलैहड़ में 56 जरूरतमंद परिवारों को मिली ₹5.95 लाख की आर्थिक सहायता, विधायक विवेक शर्मा ने बांटे चेक

Summer express/ऊना,राकेश -:कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के जोगी पंगा स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने 56 जरूरतमंद परिवारों को कुल 5 लाख 95 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। यह सहायता बच्चों की शादी, बुजुर्गों के इलाज, विद्यार्थियों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए प्रदान...

मिंजर महोत्सव की सातवीं सांस्कृतिक संध्या में शामिल होंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, विकास योजनाओं का देंगे संदेश

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मिंजर महोत्सव के अवसर पर चंबा पहुंचे, जहां उनका जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री महोत्सव के तहत आयोजित सातवीं सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री...

डिजिटल साक्ष्यों के दम पर शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन, पंजाब-हरियाणा से तीन अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

Summer express/शिमला, संजू-:शिमला जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और अधिक तकनीकी व आक्रामक बनाते हुए अंतरराज्यीय नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच के आधार पर पुलिस ने पंजाब और हरियाणा से चिट्टा तस्करी नेटवर्क के तीन प्रमुख सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.