Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुंदरनगर में नाबालिग छेड़छाड़ प्रकरण: आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

नाबालिग के पिता ने दर्ज कराई तीसरी फिर

Mandi, Dharamveer-:मंडी ज़िले के सुंदरनगर में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बीच, नाबालिग के पिता ने पुलिस के समक्ष जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत दर्ज कराई है। यह इस मामले में तीसरी एफआईआर है।

मामले की शुरुआत बुधवार शाम हुई थी, जब एक व्यक्ति पर नाबालिग लड़की का पीछा करने का आरोप लगा। भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर दी और उसका चेहरा काला कर दिया। इसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद विशेष समुदाय के कुछ लोग थाने पहुंच गए, जिससे माहौल बिगड़ने लगा और पुलिस को एहतियातन थाने के गेट बंद कर अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा।अब तक इस पूरे प्रकरण में तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। पहली शिकायत आरोपी मोहम्मद अब्बास पुत्र मोहम्मद सफी की ओर से दर्ज की गई थी। दूसरी एफआईआर नाबालिग की मां ने दर्ज कराई, जिसमें आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो एक्ट के तहत गंभीर आरोप लगाए गए।

नाबालिग की मां का आरोप है कि आरोपी उसकी बेटी का पीछा करता था और उसे जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की थी। वहीं, तीसरी एफआईआर नाबालिग के पिता ने दर्ज कराई है। उनका कहना है कि आरोपी और उसके परिजनों ने न केवल धमकी दी, बल्कि थाने में गाली-गलौज और हाथापाई भी की।डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तीनों मामलों की गहराई से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई आगे बढ़ा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कोटखाई को मिली केंद्रीय विद्यालय की सौगात,शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गिनाईं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की विशेषताएं

Summer express /शिमला, संजू- :शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को केंद्रीय विद्यालय, कोटखाई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए कहा कि क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की शुरुआत स्थानीय विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं का द्वार खोलेगी। उन्होंने इसे कोटखाई और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि...

हमीरपुर के मुद्दों पर विपक्ष को निभानी चाहिए जिम्मेदारी, व्यक्तिगत बयानबाजी से बचें: डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि विपक्ष में बैठे जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी जनता से जुड़े स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की होती है, लेकिन हमीरपुर सदर के विधायक इस भूमिका का प्रभावी ढंग से निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर और आसपास के क्षेत्रों...

जयराम ठाकुर का कांग्रेस सरकार पर हमला, बोले- विपक्ष को निशाना बनाने में जुटी सरकार; रजनी पाटिल की रिपोर्ट का भी किया जिक्र

Summer express/शिमला, संजू- :  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने पार्टी आलाकमान को अपनी रिपोर्ट सौंप दी...

मानसून में कांगड़ा आने वाले पर्यटक रहें सतर्क,पर्यटन विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा घाटी में मानसून के दौरान भी पर्यटकों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। मैकलोडगंज, धर्मकोट, पालमपुर और बीड़ जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हर दिन बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। हालांकि बारिश के मौसम में भूस्खलन, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और अचानक मौसम बदलने की घटनाओं को देखते हुए...

हमीरपुर के चिल्ड्रन पार्क में बनेगा आधुनिक स्ट्रीट फूड हब,हिमाचली व्यंजनों के साथ मिलेगा फास्ट फूड का स्वाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:हमीरपुर शहर के लोगों के लिए जल्द ही एक नई सौगात मिलने जा रही है। हीरानगर स्थित चिल्ड्रन पार्क में आधुनिक सुविधाओं से लैस स्ट्रीट फूड हब विकसित किया जा रहा है, जहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटक भी हिमाचली पारंपरिक व्यंजनों और विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड का आनंद उठा सकेंगे। वन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.