Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मां-बेटे की मौत से टूटा परिवार, व्यवस्था की देरी ने बढ़ाया दर्द

हिसार। प्रशासनिक लापरवाही के कारण संवेदना पर व्यवस्था भारी पड़ गई। बुधवार को पोस्टमार्टम न होने से बेटे के परिजनों ने मजबूरी में उसकी मां के शव को बर्फ में रख दिया। गुरुवार को भिवानी पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा। इसके बाद दोनों शवों को राजस्थान के गांव भोजाना ले जाया गया, जहां दोपहर बाद मां-बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

घटना के बाद भिवानी के बहल थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खापड़वास से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के चुरू जिले के गांव भोजाना निवासी 66 वर्षीय कमला अपने 26 वर्षीय बेटे मुकेश के साथ बाइक पर भिवानी जिले के गांव खापड़वास में अपनी बुआ से मिलने गई थीं। मंगलवार शाम लौटते वक्त नूनसर और बिदनोई के बीच सामने से आ रही तेज़ रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों को राजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मुकेश की हालत गंभीर होने के कारण परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल ले आए। वहीं, कमला की इलाज के दौरान रात में ही मौत हो गई।

पोस्टमार्टम में देरी से बढ़ा दुख

बुधवार सुबह पुलिस ने कमला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वे शव लेकर गांव जा रहे थे कि इसी बीच सूचना मिली कि बेटे मुकेश की भी मौत हो गई है। परिजन वापस हिसार पहुंचे और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करवाई।

हालांकि शाम पांच बजे के बाद डॉक्टरों ने नियमों का हवाला देते हुए पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया। इससे परिजनों को पूरी रात बेटे का शव रखना पड़ा। अंततः गुरुवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा गया और गांव भोजाना में मां-बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - चंबाघाट फ्लाईओवर पर बारातियों की कार हादसे का शिकार, बड़ा नुकसान टला

चंबाघाट फ्लाईओवर पर बारातियों की कार हादसे का शिकार, बड़ा नुकसान टला

सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन के चंबाघाट फ्लाईओवर पर एक बारात उस समय हादसे का शिकार हो गई, जब बारातियों को ले जा रही एक कार अचानक पलट गई। यह घटना उस वक्त हुई जब वाहन परमाणु से सालोगड़ा की ओर जा रहा था। फ्लाईओवर पर पहुंचते ही चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे गाड़ी पलट गई...
Summer Express - महिला आरक्षण पर सियासत तेज, महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

महिला आरक्षण पर सियासत तेज, महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

शिमला,संजू -:शिमला में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जैनब चंदेल ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि महिलाओं को आरक्षण के मुद्दे पर गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिल पास तो कर दिया, लेकिन उसे जनगणना और...
Summer Express - हमीरपुर में नगर निकाय चुनावों की तैयारियां पूरी, 17 मई को मतदान और उसी दिन परिणाम

हमीरपुर में नगर निकाय चुनावों की तैयारियां पूरी, 17 मई को मतदान और उसी दिन परिणाम

हमीरपुर, अरविंद:हमीरपुर जिला प्रशासन ने नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। गंधर्व राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद सुजानपुर और नगर पंचायत भोटा में 17 मई को मतदान कराया जाएगा और इसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया...
Summer Express - बिटुमेन महंगा, सड़क निर्माण की रफ्तार धीमी; पीएमजीएसवाई-3 के कई प्रोजेक्ट प्रभावित

बिटुमेन महंगा, सड़क निर्माण की रफ्तार धीमी; पीएमजीएसवाई-3 के कई प्रोजेक्ट प्रभावित

Sumnerexpress /धर्मशाला,राहुल चावला-:जिला कांगड़ा और चंबा में सड़क निर्माण कार्य इन दिनों बिटुमेन की बढ़ती कीमतों के कारण प्रभावित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-3 (PMGSY-3) के तहत स्वीकृत परियोजनाओं में टॉरिंग का काम ठेकेदारों के लिए चुनौती बन गया है। बढ़ी हुई लागत के चलते कई ठेकेदार निर्धारित समय में कार्य पूरा करने...
Summer Express - मांडोठी में अवैध संबंधों की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दर्ज किया केस

गाय चोरी के शक में सिलीगुड़ी में मॉब लिंचिंग, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Summer express, बंगाल  | पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भीड़ हिंसा की एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां गाय चोरी के संदेह में दो लोगों को बेरहमी से पीटा गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उपचाराधीन है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.