Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीबीएसई मान्यता से पहले पूरी करनी होंगी 17 शर्तें, फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट बनी सबसे बड़ी चुनौती

Mandi, Dharamveer 

 जिला के 14 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई बोर्ड से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन स्कूलों को फिलहाल अस्थायी मान्यता दी गई है, जबकि स्थायी मान्यता तभी मिलेगी जब वे बोर्ड द्वारा निर्धारित 17 औपचारिकताओं को पूरा करेंगे। इन शर्तों में स्थायी भवन, खेल मैदान, बिजली-पानी की सुविधा, शौचालय, सीसीटीवी कैमरे, लाइब्रेरी, कंप्यूटर-मैथ-साइंस लैब, प्रशिक्षित स्टाफ, स्कूल वेबसाइट, एसएमसी गठन और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था जैसी आवश्यकताएं शामिल हैं।

सबसे बड़ी चुनौती इन स्कूलों के लिए फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट हासिल करना बन गई है। यह सर्टिफिकेट तभी जारी होगा जब स्कूलों में अग्निशमन से जुड़ी सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी होंगी। इन सुविधाओं को स्थापित करने में स्कूलों को भारी खर्च का सामना करना पड़ रहा है।

जिला के उच्च शिक्षा उपनिदेशक यशवीर धीमान ने बताया कि फायर सेफ्टी के इंतजामों के लिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार की ओर से वित्तीय मदद उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जनवरी महीने में सीबीएसई की टीम इन चयनित स्कूलों का निरीक्षण करेगी। यदि सभी मानक पूरे पाए गए तो स्कूलों को स्थायी मान्यता दी जाएगी।

इन 14 स्कूलों को किया गया चयनित:

मंडी, सुंदरनगर, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट और भंगरोटू के बॉयज व गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इसके अलावा मढ़ी, करसोग, गोहर और जंजैहली के सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...

विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी, 13 को मंत्रिमंडल बैठक में लगेगी मुहर

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र बुलाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 13 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है, जिसमें मानसूत्र की तिथि पर मुहर लगेगी। पिछली कैबिनेट बैठक में अटके चार प्रस्तावाें पर भी अगली बैठक में चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा विधानसभा...
Summer Express - हरियाणा सरकार ने बढ़ाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन : दिव्यांग-एसिड पीड़ितों को बड़ा लाभ

महिलाओं और बुजुर्गों सहित कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खातों में आज आएगा पैसा

Summer express ,मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा में महिलाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के बैंक खातों में आज सोमवार को पेंशन, मानदेय और सहायता राशि डाली जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सुबह दस बजे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु, लाडो लक्ष्मी, हर घर-हर गृहिणी और आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अगली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.