Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुटों में बंटी भाजपा, जनता के मुद्दों से भटकी पार्टी” — सीएम  मीडिया सलाहकार नरेश चौहान

Shimla, Sanju 

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने एक बार फिर भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि पार्टी पूरी तरह गुटबाजी और वर्चस्व की लड़ाई में उलझी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब आम जनता के मुद्दों को उठाने के बजाय नेतृत्व की होड़ में फंसी हुई है।

अनुराग बनाम जयराम का नारा — भाजपा में अंदरूनी खींचतान उजागर

नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा में पहले यह लड़ाई अंदर तक सीमित थी, लेकिन अब यह सार्वजनिक रूप से सामने आ गई है।उन्होंने कहा, “भाजपा कई गुटों में बंटी है। अनुराग ठाकुर और जयराम ठाकुर के अलग-अलग नारे लग रहे हैं। पार्टी के अंदर खींचतान चल रही है, जबकि जनता के मुद्दे पीछे छूट गए हैं।”

“प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा, भाजपा कर रही है सत्ता की राजनीति”

मीडिया सलाहकार ने कहा कि हिमाचल आज गंभीर आर्थिक संकट और आपदा के नुकसान से गुजर रहा है, ऐसे में भाजपा को सहयोगी भूमिका निभानी चाहिए थी।प्रदेश को केंद्र से मदद की आवश्यकता है, लेकिन भाजपा आपसी राजनीति में उलझी हुई है। अगर केंद्र से हिमाचल को सहायता मिलती है तो उसका सीधा लाभ आपदा प्रभावित जनता को मिलेगा

“केंद्र ने 1500 करोड़ देने का ऐलान किया, राशि अब तक नहीं मिली”

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये की सहायता राशि का क्या हुआ।
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा के बाद 1500 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक वह राशि नहीं मिली। जनता को बताया जाए कि यह पैसा कब आएगा,” चौहान ने सवाल उठाया।

“केंद्र की योजनाएं हर राज्य का अधिकार, एहसान नहीं”

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि उन्हें खुद पता होना चाहिए कि केंद्र की योजनाएं राज्यों को स्वाभाविक रूप से मिलती हैं।केंद्र जो योजनाएं देता है, वह नियमों के तहत सभी राज्यों को मिलती हैं। हिमाचल को अलग से क्या दिया गया, यह जयराम ठाकुर को बताना चाहिए

नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा को चाहिए कि वह जनता के असली मुद्दों — आर्थिक स्थिरता, आपदा राहत और रोजगार पर ध्यान दे, न कि आंतरिक सत्ता संघर्ष में उलझे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता के लिए काम कर रही है, जबकि भाजपा केवल राजनीतिक शोर-शराबा करने में लगी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Summer express/शिमला, 10 अगस्त-: जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है। प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी...

पंडोह डैम से देहरा तक ब्यास नदी के प्रभावितों के लिए बन रहा इमरजेंसी एक्शन प्लान

Summer express/मंडी, धर्मवीर- बीबीएमबी प्रबंधन पहली बार पंडोह डैम से लेकर देहरा तक ब्यास नदी के कारण प्रभावित होने वालों के लिए डैम ब्रेक एनालिसिस और इमरजेंसी एक्शन प्लान बनाने जा रहा है। इसके लिए आइआइटी रूड़की के आइसीईडी सेंटर की मदद से प्रपोजल तैयार की जा रही है। इस प्लान के तहत पंडोह डैम...

हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवती की थाने में मौत, परिवार ने लगाया झूठा फंसाने का आरोप

Summer express, तरन तारन। जिले के भिखीविंड थाना परिसर में हत्या के मामले में गिरफ्तार एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती की पहचान गांव पहुविंड निवासी राजबीर कौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह थाना परिसर के शौचालय में मृत अवस्था में मिली। घटना के बाद पुलिस महकमे...

मानसून की बेरुखी से 12 राज्यों में बारिश का संकट, खेती पर बढ़ी चिंता

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के बावजूद मानसून की स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। खासकर खेती पर निर्भर राज्यों में बारिश की कमी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है। बीते एक सप्ताह में दिल्ली, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश हुई, जिससे...

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.