Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला-यमुनानगर हाईवे हादसा: एक की मौत, एक गंभीर घायल

बराड़ा I अंबाला-यमुनानगर हाईवे पर गांव धीन के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, डुलियाना निवासी 25 वर्षीय मन्नी अपनी बाइक पर मनका-मनकी से दोसड़का की ओर जा रहा था। जैसे ही वह धीन गांव के पास पहुंचा, पीछे से आ रही कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मन्नी सड़क पर गिर गया और उसी दौरान सड़क किनारे टहल रहे धीन निवासी 48 वर्षीय सतेन्द्र पाल भी हादसे की चपेट में आ गए। दोनों को तुरंत एमएम अस्पताल मुलाना पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सतेन्द्र पाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि मन्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जांच अधिकारी एसआई राकेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मन्नी साहा स्थित एक कंपनी में काम करता था और मनका-मनकी के पास कंपनी का नया प्लांट लग रहा था। वह ड्यूटी पूरी कर अपने गांव लौट रहा था। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, मृतक सतेन्द्र पाल के भाई अमरिन्द्र सिंह ने बताया कि सतेन्द्र कुछ साल पहले विदेश से लौटे थे और अब गांव में ही रहते थे। वे रोज शाम को अपने कुत्ते के साथ टहलने निकलते थे। हादसे के समय भी वह सैर पर निकले हुए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.