Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में ‘हिंद दी चादर’ मैराथन का भव्य आयोजन, 60 हजार से अधिक लोगों ने बढ़ाया कदम

Karnal, 9 November 


श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में करनाल की पावन धरती पर रविवार को “हिंद दी चादर मैराथन” का भव्य आयोजन हुआ। इस आयोजन की शुरुआत केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल ने हरी झंडी दिखाकर की।

करनाल से जन-जागरण की दौड़ की शुरुआत

सुबह की पहली किरण के साथ देशभक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत वातावरण में हजारों प्रतिभागी गुरु साहिब के बलिदान को नमन करते हुए आगे बढ़े। करनाल की गलियों में धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का स्वागत किया। पूरा शहर गुरु भक्ति में डूबा नजर आया।

बलिदान ही सच्ची सेवा का प्रतीक: मनोहर लाल

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा,“यह मैराथन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि हमारी भावनाओं और श्रद्धा का प्रतीक है। श्री गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। जब कश्मीरी पंडित कृपाराम ने अत्याचारों से मुक्ति की गुहार लगाई थी, तब गुरु साहिब ने निःस्वार्थ भाव से अपने जीवन का बलिदान देकर धर्म की रक्षा की। हमें उनके जीवन से यह सीख मिलती है कि जब देश और धर्म की रक्षा की बात आए, तो हमें स्वयं आगे बढ़कर योगदान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के शब्द ऐसे महापुरुष आपके अलावा और कौन हो सकता हैआज भी हर भारतीय के हृदय में गूंजते हैं।

शहादत से मिली प्रेरणा, विश्वभर में हो रहे आयोजन

मनोहर लाल ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी आयोजन हो रहे हैं।यह केवल श्रद्धांजलि नहीं बल्कि उस महान बलिदान के प्रति आभार है, जिसने मानवता को बचाया। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश, समाज और धर्म की सेवा के लिए समर्पित होना चाहिए।

तीन श्रेणियों में हुआ आयोजन

‘हिंद दी चादर’ मैराथन में 60 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।


आयोजन तीन श्रेणियों में हुआ —

  • 21 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की दौड़ सुबह 5:30 बजे शुरू हुई।
  • 5 किलोमीटर श्रेणी में हर आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया।
    पूरा आयोजन एकता, श्रद्धा और सेवा की भावना से सराबोर रहा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.