Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑस्ट्रिया के  पैराग्लाइडिंग पायलट फिलिप का संतुलन बिगड़ा,  मनाली क्षेत्र के रेनसुई में क्रैश लैंडिंग 

ऑस्ट्रिया के  पैराग्लाइडिंग पायलट फिलिप का संतुलन बिगड़ा,  मनाली क्षेत्र के रेनसुई में क्रैश लैंडिंग 

 Kangra, Rahul

हिमाचल प्रदेश की विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग घाटी बीड़-बिलिंग इन दिनों देश-विदेश के सैकड़ों पायलटों से गुलज़ार है। रोमांच और जोखिम से भरे इस खेल के दौरान हादसे भी सामने आ रहे हैं। ताज़ा घटना में ऑस्ट्रिया के मशहूर पैराग्लाइडिंग पायलट फिलिप का संतुलन बिगड़ गया, जिससे उनकी कुल्लू ज़िले के मनाली क्षेत्र के रेनसुई में क्रैश लैंडिंग हो गई।

घटना बीते दिन दोपहर लगभग 3:30 बजे की बताई जा रही है। हादसे में फिलिप गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही उनके साथी पायलट ने बीपीए (बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन) को खबर दी। एसोसिएशन की SAR रेस्क्यू टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। आज सुबह 8 बजे पायलट को मनाली की पहाड़ियों से सुरक्षित निकाला गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए फिलिप को हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया

जानकारी के अनुसार, फिलिप तीन दिन पहले अपने दो दोस्तों के साथ बिलिंग घाटी से उड़ान भरकर धौलाधार पर्वत शृंखला के ऊपर उड़ान का आनंद ले रहे थे। वे दो रातें अलग-अलग स्थानों पर बिताने के बाद तीसरे दिन हादसे का शिकार हुए।गौरतलब है कि फिलिप दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पैराग्लाइडिंग पायलटों में से एक हैं। बीड़-बिलिंग में उन्होंने आठ घंटे में 280 किलोमीटर की उड़ान का रिकॉर्ड बनाया था। वह हर वर्ष इस घाटी में इस साहसिक खेल का रोमांच लेने के लिए आते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.