Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वर्ल्ड कप विनर रेणुका ठाकुर का रोहड़ू में भव्य स्वागत, बोलीं— “माता का आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत”

Shimla, Sanju

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया की तेज़ गेंदबाज रेणुका ठाकुर आज अपने गांव परसा (रोहड़ू, शिमला) पहुंचीं। गांव में उनका ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

गांव पहुंचते ही रेणुका ने सबसे पहले कुलदेवी हटेश्वरी माता मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। उनके साथ मां सुनीता ठाकुर, भाई विनोद ठाकुर और चाचा भूपेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे। ग्रामीणों और बच्चों में रेणुका के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।

मीडिया से बातचीत में रेणुका ने कहा,“घर पहुंचकर बहुत खुशी हो रही है। मैंने तय किया था कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद सबसे पहले माता का आशीर्वाद लूंगी। टूर्नामेंट के दौरान दबाव था, लेकिन हमें अपनी टीम पर भरोसा था कि कप भारत ही जीतेगा।”वर्ल्ड कप के दौरान ड्रेसिंग रूम में बनाई गई रेणुका की ‘मोर ड्राइंग’ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। इस पर उन्होंने मुस्कराते हुए कहा “वो ड्राइंग मैंने सिर्फ टीम का माहौल हल्का करने और पॉजिटिविटी लाने के लिए बनाई थी।”

रेणुका ने अपनी सफलता का श्रेय मां और चाचा भूपेंद्र ठाकुर को दिया। उन्होंने बताया कि अगर चाचा ने समय पर उन्हें HPCA अकादमी में दाखिला न दिलाया होता, तो शायद आज वह यहां तक नहीं पहुंच पातीं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनकी मां के संघर्ष की सराहना पर रेणुका ने कहा कि“यह हमारे पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है।”उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी फोन कर उन्हें बधाई दी है और राज्य सरकार ने सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद के सेक्टर-77 में कैब चालक की हत्या, कार की ड्राइविंग सीट पर मिला खून से लथपथ शव

Summer express, फरीदाबाद। शहर के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 में एक कैब चालक की हत्या का मामला सामने आया है। रविवार सुबह केएलजे सोसाइटी के पास सड़क किनारे खड़ी कैब में चालक का शव ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान सेक्टर-77 निवासी 40 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप...

यमुनानगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो बच्चों की मौत, मां और मासूम बेटा घायल

Summer express, यमुनानगर। जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे पर सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के सामने कट पर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और डेढ़ वर्षीय भाई घायल हो गए। हादसे के समय महिला एक्टिवा पर बच्चों के साथ जा रही थी। टक्कर के बाद...

भांकरी में कचरा डालने के विरोध में 36 बिरादरी की महापंचायत, आंदोलन तेज करने का ऐलान

Summer express, फरीदाबाद। भांकरी गांव में कचरा डाले जाने के विरोध में रविवार को सरकारी स्कूल परिसर में 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। इसमें दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। महापंचायत में पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय लोगों के अधिकारों और कचरा...

हिमाचल के छह मेडिकल कॉलेजों में एक हजार करोड़ से बढ़ीं स्वास्थ्य सुविधाएं, पीजी सीटें 277 से बढ़कर 497 हुईं : केवल सिंह पठानिया

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रही है। सरकार ने प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने...

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

बच्चों को अकेले बाहर न भेजें, घरों के आसपास रखें पर्याप्त रोशनी; वन्यजीवों के शिकार पर होगी कानूनी कार्रवाई Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं। जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.