9 November, 2025
अगर आप सोचते हैं कि डराने के लिए भूतों की ज़रूरत होती है, तो यह फिल्म आपकी सोच बदल देगी। ‘वेलकम होम’, 2020 में रिलीज़ हुई एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जो बिना किसी अलौकिक तत्व के भी हड्डियों तक सिहरन पैदा कर देती है।
इस फिल्म का निर्देशन पुष्कर महाबल ने किया है और इसमें कश्मीरा ईरानी, स्वर्दा थिगले, बोलोरम दास, शशि भूषण और टीना भाटिया ने अपने शानदार अभिनय से कहानी को जीवंत बना दिया है।
डर का एहसास… बिना किसी भूत के
‘वेलकम होम’ की कहानी एक ऐसी जगह पर आधारित है, जो सभ्यता से दूर जंगल के बीचोंबीच स्थित है।मुख्य किरदार अनुजा, एक शिक्षिका है, जो अपनी शादी और नौकरी दोनों को लेकर चिंतित रहती है। जनगणना के काम के दौरान वह अपनी दोस्त नेहा के साथ एक पुराने घर में पहुंचती है — और यहीं से डर और रहस्य की असली शुरुआत होती है।
इस घर में उन्हें मिलती है प्रेरणा, एक गर्भवती महिला, लेकिन धीरे-धीरे सामने आता है कि घर की दीवारों के पीछे एक भयावह सच्चाई छिपी है। फिल्म बिना किसी भूत या जंप स्केयर के भी ऐसा तनाव और डर पैदा करती है जो लंबे समय तक याद रहता है।
रियलिस्टिक हॉरर का नया अनुभव
यह फिल्म सच्ची घटना से प्रेरित है और दर्शकों के मन में यह सवाल छोड़ जाती है कि असली डर भूतों से नहीं, इंसानों से होता है।2 घंटे 5 मिनट लंबी यह फिल्म आपको सांस थामने पर मजबूर कर देती है।IMDb पर इसे 10 में से 7.3 रेटिंग मिली है और इसे आप Sony LIV और YouTube पर देख सकते हैं।