Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वर्ल्ड कप हीरोइन रेणुका ठाकुर का शिमला में जोरदार स्वागत, हटेश्वरी माता के दर पर नवाया शीश

9 November, 2025


महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत को गौरवान्वित करने वाली तेज़ गेंदबाज़ रेणुका ठाकुर शनिवार को अपने गृह क्षेत्र शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल के परसा गांव पहुंचीं। गांव पहुंचते ही उनका ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के साथ शानदार स्वागत किया गया।

रेणुका ने सबसे पहले अपनी कुलदेवी हटेश्वरी माता मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। उनके साथ मां सुनीता ठाकुर, भाई विनोद ठाकुर और चाचा भूपेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे। पूरे गांव में त्योहार जैसा माहौल रहा — बच्चों और युवाओं ने रेणुका के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगा दी।मीडिया से बातचीत में रेणुका ठाकुर ने कहा कि उन्हें घर लौटने की अपार खुशी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही निश्चय कर लिया था कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद सबसे पहले माता के दर्शन के लिए अपने गांव लौटेंगी

रेणुका ने बताया, “वर्ल्ड कप के दौरान दबाव तो था, लेकिन हमारी टीम को भरोसा था कि जीत भारत की ही होगी।”उनकी ‘मोर ड्राइंग’ वर्ल्ड कप के दौरान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इस पर रेणुका ने मुस्कुराते हुए कहा कि यह उन्होंने टीम में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने के लिए बनाई थी।उन्होंने अपने चाचा भूपेंद्र ठाकुर को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही उन्हें HPCA अकादमी में दाखिला मिला और वही उनकी क्रिकेट यात्रा की शुरुआत थी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनकी मां के संघर्ष की सराहना पर रेणुका ने कहा कि यह पूरे परिवार के लिए अभिमान का क्षण है। साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी उन्हें बधाई दी है और राज्य सरकार ने सरकारी नौकरी का आश्वासन दिया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवती की थाने में मौत, परिवार ने लगाया झूठा फंसाने का आरोप

Summer express, तरन तारन। जिले के भिखीविंड थाना परिसर में हत्या के मामले में गिरफ्तार एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती की पहचान गांव पहुविंड निवासी राजबीर कौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह थाना परिसर के शौचालय में मृत अवस्था में मिली। घटना के बाद पुलिस महकमे...

मानसून की बेरुखी से 12 राज्यों में बारिश का संकट, खेती पर बढ़ी चिंता

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के बावजूद मानसून की स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। खासकर खेती पर निर्भर राज्यों में बारिश की कमी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है। बीते एक सप्ताह में दिल्ली, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश हुई, जिससे...

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...

गुरुग्राम: पंजाबी बिरादरी महासभा व कल्याणी अस्पताल के सौजन्य से लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Summer express, गुरुग्राम। पंजाबी बिरादरी महासभा तथा कल्याणी अस्पताल, गुरुग्राम के सौजन्य से रविवार को श्री कृष्ण मंदिर चार-आठ मरला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन पूर्व प्रधान 4-8 मरला सनातन धर्म मंदिर स्वर्गीय श्री घनश्याम दास कुमार की पुण्य स्मृति में किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नेता तिलक राज...

प्रदेश में वर्तमान में चल रहे 17 संपीड़ित बायोगैस प्लांट: जल्द ही छह और खुलेंगे, 100 प्लांट लगाने का लक्ष्य

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रदेश सरकार गोबर, कचरे और फसल अवशेषों से ईंधन बनाने की नीति पर आगे बढ़ चली है। जल्द ही नई संपीड़ित बायो गैस (सीबीजी) नीति लागू करने की तैयारी है, जिसमें सीबीजी प्लांट लगाने के लिए लीज पर पंचायत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.