Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुक्खू सरकार के खिलाफ मंडी जल शक्ति विभाग के पैरा व मल्टी टास्क वर्करों ने बनाई रणनीति

Mandi, Dharamveer

जल शक्ति विभाग में कार्यरत पैरा वर्कर और मल्टी टास्क वर्कर अब सुक्खू सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी में हैं। मंडी में मल्टी टास्क वर्कर संघर्ष मोर्चा के बैनर तले हुई बैठक में कर्मचारियों ने आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान धर्मशाला में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई।

कर्मचारियों का कहना है कि महंगाई के इस दौर में मात्र 5 से 6 हजार रुपये मासिक मानदेय में गुजारा करना असंभव हो गया है। इसके बावजूद अब तक सरकार ने उनके हित में कोई ठोस नीति नहीं बनाई। उन्होंने बताया कि अब तक वे 68 बार अपनी मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन किसी भी मंत्री या नेता ने उनकी सुध नहीं ली।

संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने कहा कि वे दिनभर मेहनत करते हैं, परंतु कुछ अधिकारी उनके काम की सराहना करने की बजाय उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में कई कर्मचारी नौकरी छोड़ चुके हैं।

मुख्य सलाहकार सुरेश चौहान ने बताया कि उन्हें मात्र 150 रुपये दिहाड़ी मिल रही है, जिससे परिवार का खर्च चलाना नामुमकिन हो गया है। वहीं उपाध्यक्ष ईशान भारद्वाज ने कहा कि यदि सरकार उनके लिए कोई नीति नहीं बना सकती, तो कम से कम यह लिखित रूप में बता दे ताकि वे कहीं और रोजगार तलाश सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.