Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपदा के साये से उबरता शिमला: वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार हुई पहाड़ों की रानी

Shimla, Sanju

आपदा की मार झेल चुके पहाड़ों की रानी शिमला में अब फिर से रौनक लौट आई है। वीकेंड पर शनिवार और रविवार की छुट्टियों का पूरा फायदा उठाते हुए बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे। शहर के रिज, माल रोड, कुफरी और नालदेहरा जैसे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली।

दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और अंबाला जैसे इलाकों से पर्यटक वीकेंड पर शिमला का रुख करते हैं, और इस बार भी आपदा के बाद पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली।बर्फबारी की उम्मीद और ठंडी हवाओं का मज़ा लेने पहुंचे सैलानियों ने शिमला के मौसम का खूब आनंद लिया। आने वाले दिनों में विंटर सीजन और छुट्टियों की शुरुआत के चलते सैलानियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।हालांकि, पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के चलते शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक जाम की स्थिति भी देखने को मिली।

बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों का कहना है कि शिमला का मौसम बेहद सुहावना है। अब यहां की सड़कों में सुधार हुआ है जिससे सफर आसान हो गया है। सैलानियों ने बताया कि शिमला के पर्यटन स्थल बेहद खूबसूरत हैं और यहां का शांत व सुरक्षित माहौल उन्हें सुकून देता है।पंजाब से आए एक पर्यटक ने कहा कि बर्फबारी के मौसम में शिमला का नजारा देखते ही बनता है,ऐसे मौसम में यहां आना एक अलग अनुभव होता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...

हरियाणा के पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल का दावा, E20 पेट्रोल से बंद हुई नई डिफेंडर

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | हरियाणा के अंबाला में जन्मे पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि उनकी नई डिफेंडर SUV पहली सर्विस के कुछ समय बाद ही चलते-चलते अचानक बंद हो गई। गायक का आरोप है...

अंबाला में बदला मौसम: हल्की बारिश से गर्मी से राहत, किसानों के खिले चेहरे

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | हरियाणा के अंबाला में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से आसमान पर घने बादल छाए रहे और इसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.