Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

6 GHz बैंड को लेकर टेलीकॉम कंपनियों की मांग तेज, बोली से ही हो आवंटन

नई दिल्ली। देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां — रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया — ने केंद्र सरकार से 6 गीगाहर्ट्ज़ फ्रीक्वेंसी बैंड को सिर्फ मोबाइल सेवाओं के लिए नीलामी के जरिए आवंटित करने की मांग की है। कंपनियों का कहना है कि इस बैंड को वाई-फाई जैसी लाइसेंस-फ्री सेवाओं के लिए विभाजित करना भारत में भविष्य की 5G और 6G सेवाओं की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है।

टेलीकॉम कंपनियों के अनुसार, 6 GHz बैंड मिड-बैंड स्पेक्ट्रम के रूप में बेहद अहम है, जो देशभर में व्यापक 5G कवरेज और आने वाले समय में 6G नेटवर्क विस्तार के लिए जरूरी है। उनका कहना है कि भारत को 6G तकनीक में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बढ़त दिलाने के लिए हर ऑपरेटर को कम से कम 400 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम मिलना चाहिए।

वर्तमान प्रस्ताव के तहत, चार ऑपरेटरों के लिए सिर्फ 175 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराया जा सकता है, जिसे कंपनियां अपर्याप्त बता रही हैं। उन्होंने सरकार को सुझाव दिया है कि स्पेक्ट्रम की नीलामी तभी हो, जब पूरा 6 GHz बैंड एक साथ उपलब्ध हो जाए। फिलहाल इसका एक हिस्सा सैटेलाइट सेवाओं द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है, जो 2030 के आसपास खाली होने की संभावना है।

इसके साथ ही कंपनियों ने अपने पास मौजूद स्पेक्ट्रम की वैधता अवधि 20 साल से बढ़ाकर 40 साल करने की मांग भी दोहराई है, ताकि दीर्घकालिक निवेश की भरपाई हो सके।

जियो ने सरकार से कहा कि भारत में जनसंख्या घनत्व अमेरिका और चीन जैसे देशों से कहीं अधिक है, जिससे नेटवर्क पर दबाव भी ज्यादा रहता है। ऐसे में अच्छी कनेक्टिविटी और स्थिर मोबाइल नेटवर्क के लिए पर्याप्त स्पेक्ट्रम आवंटन बेहद जरूरी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...

गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए एकजुट हों लोग: संत बाबा बाल जी महाराज

Summer express, राकेश ,कोटला कलां। गौ माता की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर संत बाबा बाल जी आश्रम, कोटला कलां में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज और स्वामी गोपेश दास जी महाराज ने लोगों से अभियान में...

स्वास्थ्य शिविर में सीएम सुक्खू के शुगर टेस्ट की रिपोर्ट पर सवाल, जांच उपकरणों की विश्वसनीयता पर जताई चिंता

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जांच उपकरणों की विश्वसनीयता को लेकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिंता जताई है। शिमला के कृष्णा नगर में आयोजित एक स्वास्थ्य शिविर में मुख्यमंत्री ने स्वयं अपना ब्लड शुगर टेस्ट करवाया था। इस दौरान उपकरण में उनका शुगर स्तर 177...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.