Facebook-f Youtube X-twitter

कैथल जेल में हत्या के दोषी कैदी ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

कैथल  | हरियाणा के कैथल जिले की केंद्रीय जेल में एक कैदी द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान बलविंदर के रूप में हुई है, जो कैथल के पीडल गांव का निवासी था और वर्ष 2022 से हत्या (धारा 302) के मामले में जेल में बंद था।

जानकारी के मुताबिक, बलविंदर ने रविवार रात जेल की बैरक में सफेद परने से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जेल असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ने बताया कि कैदी बलविंदर लंबे समय से सजा काट रहा था, लेकिन उसने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हैदराबाद में प्राइवेट एसी स्लीपर बस में आग, 18 यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए

Summer express, हैदराबाद | हैदराबाद के केपीएचबी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार रात एक प्राइवेट ट्रैवल्स की एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। इस घटना में बस में सवार सभी 18 यात्री बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह बस श्री दुर्गा मल्लेश्वरी ट्रेवल्स...

ईरान पर ट्रंप की कड़ी चेतावनी: “समझौता करो वरना फिर गिरेंगे बम”, 21 अप्रैल बना निर्णायक तारीख

Summer express, अमेरिका  | अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव एक बार फिर तेज हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कड़ा रुख अपनाते हुए ईरान को साफ चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा के भीतर समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू की जा सकती है। पत्रकारों से बातचीत...

अमृतसर थाने पर ग्रेनेड हमले का खुलासा: आरोपियों से 3 विदेशी पिस्तौल बरामद, ISI हैंडलरों के नाम उजागर

Summer express,अमृतसर | अमृतसर में थाना भिंडी सैदां पर ग्रेनेड हमले के मामले की जांच में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस हिरासत में आरोपियों ने पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं, जिनमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के दो कथित हैंडलरों के नाम सामने आए हैं। आरोपी बलजीत सिंह और...

जानबूझ कर जंगल में लगाई आग तो होगी सीधी जेल,हिमाचल में 15 अप्रैल से फायर सीजन शुरू

मंडी , धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश में बीती 15 अप्रेल से फायर सीजन शुरू हो गया है, जो आगामी 3  महीनों यानी 15 जुलाई तक रहेगा। इस सीजन के दौरान हिमाचल में भीषण गर्मी देखने को मिलती है, जिससे आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है। जंगलों में आग लगने का मुख्य कारण मानवीय भूल ही मानी जाती...

अंबाला में सुरक्षा पर सवाल: NH-44 और NH-152 पर मिले संदिग्ध कैमरे, जासूसी या साजिश की आशंका

Summer express,अंबाला | अंबाला में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और 152 के संगम पर देवीनगर फ्लाईओवर के पास दो लावारिस सीसीटीवी कैमरे मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इन कैमरों को संदिग्ध मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई सदर थाना में तैनात...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.