Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टेक्सास में भारतीय छात्रा की मौत से सनसनी, परिवार ने मांगी जांच की रिपोर्ट

अमेरिका  | अमेरिका के टेक्सास राज्य में आंध्र प्रदेश की 23 वर्षीय छात्रा राजलक्ष्मी (राजी) यार्लागड्डा की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। राजी का शव 7 नवंबर को उनके अपार्टमेंट से बरामद हुआ। वे हाल ही में टेक्सास ए एंड एम यूनिवर्सिटी–कोर्पस क्रिस्टी से ग्रेजुएट हुई थीं और नौकरी की तलाश में थीं।

परिजनों के मुताबिक, राजी पिछले कुछ दिनों से तेज खांसी और सीने में दर्द से परेशान थीं। उनके चचेरे भाई चैतन्य वाईवीके ने बताया कि राजी ने बीमारी की गंभीरता को नजरअंदाज किया और किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। उसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे नींद में ही चल बसीं।

मौत का कारण जानने की कोशिश जारी

राजी के शव का पोस्टमार्टम अमेरिका में किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम उनकी मौत के सटीक कारण का पता लगाने में जुटी है। परिवार को उम्मीद है कि मेडिकल रिपोर्ट से सच्चाई सामने आएगी।

परिवार की आर्थिक मदद के लिए शुरू हुआ फंडरेजर

राजी आंध्र प्रदेश के बापटला जिले के करमचेडू गांव की रहने वाली थीं। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली राजी का सपना था कि पढ़ाई पूरी कर अपने माता-पिता को आर्थिक सहारा दें। उनकी असमय मौत से परिवार सदमे में है।

उनके चचेरे भाई चैतन्य ने GoFundMe पर एक फंडरेजर शुरू किया है ताकि राजी के पार्थिव शरीर को भारत लाने, अंतिम संस्कार और परिवार की आर्थिक सहायता के लिए धन जुटाया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल नहर हादसा: बेटे को बचाने कूदा पिता, दो दिन बाद दोनों के शव मिले

summer express , करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। निसिंग क्षेत्र के गांव वीर बड़ालवा में दर्दनाक हादसे में नहर में डूबे पिता-पुत्र के शव दो दिन तक चले सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। बेटे को डूबता देखकर उसे बचाने के लिए 78 वर्षीय पिता सतनाम ने भी नहर में छलांग लगा दी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान यात्रा पर सख्ती, निजी स्पॉन्सरशिप पर लगी रोक

summer express, कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सामने आए कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क और हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़े मामले के बाद भारत से पाकिस्तान जाने वाले धार्मिक जत्थों की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। अब धार्मिक यात्राओं के लिए निजी स्तर पर स्पॉन्सरशिप के बजाय शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC)...

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.