Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

DGP के बयान पर भड़के दुष्यंत चौटाला, बुलेट चलाते हुए दी चुनौती

चंडीगढ़। हरियाणा के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (DGP) ओ.पी. सिंह के बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। गुरुग्राम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि “बदमाश बुलेट पर चलते हैं और थार चलाने वालों का दिमाग घुमा हुआ है।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया।

दुष्यंत चौटाला ने फोटो साझा कर साधा निशाना

DGP के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार रात सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, भाजपा सांसद सुभाष बराला, और स्वयं दुष्यंत चौटाला बुलेट चलाते हुए नजर आ रहे हैं।

चौटाला ने तंज कसते हुए पूछा, “क्या ये भी बदमाशों की श्रेणी में आते हैं?”

पुलिस की छवि सुधारने के लिए कर रहे संवाद

बताया जा रहा है कि DGP ओ.पी. सिंह इन दिनों हर जिले का दौरा कर रहे हैं और पुलिस अधिकारियों से बैठकें कर रहे हैं। उनका उद्देश्य जनता और मीडिया के बीच पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ाना और एक आत्मीय छवि बनाना है।

DGP बोले – थार और बुलेट बन चुकी हैं स्टेटस सिंबल

गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान सिंह ने कहा था कि थार और बुलेट अब स्टेटस सिंबल बन चुकी हैं, और कुछ लोग इन वाहनों पर स्टंट कर कानून का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सिंह ने यह भी बताया कि हरियाणा पुलिस के एक एसीपी के बेटे को थार पर स्टंट करते हुए पकड़ा गया था। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कोई रियायत नहीं दी जाएगी और जिन पुलिस अधिकारियों के पास थार वाहन हैं, उनकी भी डिटेल जांची जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.