Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आईटीआई शिक्षक हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, कबूली रंजिश की बात

जींद। हरियाणा के जींद जिले के गांव खरकभूरा में छह नवंबर को हुई आईटीआई शिक्षक ओमप्रकाश की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी सीआईए स्टाफ नरवाना और थाना उचाना की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अजय उर्फ रूसी और सुनील, दोनों निवासी खरकभूरा, के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते ओमप्रकाश की हत्या की।

थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे अभिषेक के बयान पर दोनों के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए थे, जिनकी तलाश में पुलिस ने व्यापक सर्च अभियान चलाया।

संयुक्त टीम ने घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी गांव के तालाब के पास छिपे हुए हैं। इसके बाद टीम ने छापा मारकर दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान पुलिस उनसे हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और अन्य सुराग जुटाने की कोशिश करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...

पलवल जिला परिषद विवाद खत्म, सभी वार्डों को मिलेगा समान विकास बजट

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिला परिषद में विकास कार्यों के बजट को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम की पहल पर आयोजित बैठक में जिला परिषद के सभी सदस्यों के बीच सहमति बनी कि अब...

हरियाणा के पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल का दावा, E20 पेट्रोल से बंद हुई नई डिफेंडर

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | हरियाणा के अंबाला में जन्मे पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल ने E20 पेट्रोल को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि उनकी नई डिफेंडर SUV पहली सर्विस के कुछ समय बाद ही चलते-चलते अचानक बंद हो गई। गायक का आरोप है...

अंबाला में बदला मौसम: हल्की बारिश से गर्मी से राहत, किसानों के खिले चेहरे

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | हरियाणा के अंबाला में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से आसमान पर घने बादल छाए रहे और इसके बाद हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया और पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.